नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IND vs NZ T20 WC Final खेला जाना है। जिसके बाद विश्व को टी20 का विश्व विजेता मिल जाएगा। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल के नेल बाइटिंग मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली थी। जबकि बात करें न्यूजीलैंड की तो वह साउथ अफ्रीका को हराकर पहले ही अपनी जगह फाइनल में पक्की कर चुकी थी। आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है। भारत रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप खिताब जीतने की कोशिश करेगा, जबकि न्यूजीलैंड अभी भी अपने पहले खिताब की तलाश में है।
कब और कहां देख सकते हैं IND vs NZ T20 WC Final
यह मोस्ट अवेटेड मैच आज 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 6:30 बजे टॉस के साथ होगी जबकि लाइव एक्शन 7 बजे से शुरू होगा। अगर आप इस मैच को टीवी पर देखना चाहते हैं तो Star Sports Network पर देख सकते हैं। इसके आलावा Jiohotstar पर भी इस मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
IND vs NZ Team Squad
भारत- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा।
न्यूजीलैंड- टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे।
निष्कर्ष के तौर पर देखा जाए तो न्यूजीलैंड किसी भी सूरत में टी20 विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम करना चाहेगी जबकि डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया खिताब को पास ही बनाए रखने के लिए जी जान लगा देगी।




