back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup 2026 Prize Money: भारत बना चैंपियन, न्यूजीलैंड को हराकर जीता तीसरा खिताब; जानिए कितनी मिली प्राइज मनी

T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब जीता। इस जीत के साथ टीम इंडिया को करीब 27.5 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली, जबकि रनर-अप न्यूजीलैंड को भी करोड़ों का इनाम दिया गया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता। खास बात यह रही कि भारत ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीती और पहली बार अपने ही घर में विश्व चैंपियन बना।

भारत को मिली 27.5 करोड़ रुपये की प्राइज मनी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम को 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 27.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली। यह रकम पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को दी जाती है और बाद में खिलाड़ियों के बीच बोनस, मैच फीस और अन्य इनाम के रूप में बांटी जाती है। फाइनल में हार के बावजूद न्यूजीलैंड को भी बड़ी प्राइज मनी मिली। रनर-अप टीम के तौर पर न्यूजीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 14.7 करोड़ रुपये दिए गए।

सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीमों को भी मिला इनाम

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका को भी अच्छी-खासी रकम मिली। दोनों टीमों को 7.9 लाख डॉलर यानी करीब 7.24 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी गई। सुपर-8 चरण तक पहुंचने वाली टीमों को भी इनाम दिया गया। जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, श्रीलंका और वेस्टइंडीज को 3.8 लाख डॉलर यानी करीब 3.48 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली। आईसीसी ने इस बार सभी 20 टीमों को प्रोत्साहित करने के लिए ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों को भी इनाम दिया। अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, आयरलैंड, इटली, नामीबिया, नेपाल, नीदरलैंड्स, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई और अमेरिका को 2.5 लाख डॉलर यानी करीब 2.3 करोड़ रुपये दिए गए। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने फाइनल में 46 गेंदों पर 89 रन की शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Advertisementspot_img

Also Read:

Team India Captaincy: क्या संजू सैमसन बनेंगे भारत के नए टी20 कप्तान? जानिए श्रेयस अय्यर की राह क्यों हुई मुश्किल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम में टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद अब बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। लगातार दूसरी...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Nia Sharma के हॉट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, फोटोशूट ने ढाया कहर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निया शर्मा Nia Sharma टीवी...

बाजार में बढ़े नकली 500 रुपये के नोट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऐसे करें पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय बाजार में नकली नोटों को...

IPL 2026 Final कब और कहां खेला जाएगा? RCB vs GT खिताबी मुकाबले की पूरी डिटेल जानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का इंतजार अब अपने...

हीटवेव में उल्टी-दस्त को न समझें मामूली, इस प्राकर रखें अपना ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भीषण गर्मी और हीटवेव के...

Ravivar Mantra: रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵