back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ISPL T-10: मुनव्वर फारूकी ने लिया सचिन तेंदुलकर का विकेट, एल्विश की गेंद पर गच्चा खा गए बिग बॉस 17 के विनर

Sachin Tendulkar and Munawar Faruqui: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का विकेट बिग बॉस-17 के विनर मुनव्वर फारूकी ने लिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का विकेट बिग बॉस-17 के विनर मुनव्वर फारूकी ने लिया है। इसे पढ़ने और सुनने के बाद जैसे आम लोगों को सहसा विश्वास नहीं हो रहा, वैसे ही मुनव्वर को भी नहीं हुआ था। सचिन का विकेट लेने के बाद वह खुशी से झूम उठे। वहीं, बिग बॉस ओटीटी के विनर एल्विश यादव की गेंद पर खुद मुनव्वर फारूकी गच्चा खा गए। क्रिकेट मैच की इन दोनों गतिविधियों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, 6 मार्च से इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) शुरू हुआ है। सचिन आईएसपीएल 2024 (ISPL 2024) के ब्रांड एंबेसडर हैं। लीग में छह टीमें हिस्सा ले रही है। टूर्नामेंट 15 मार्च तक खेला जाएगा।

टॉप शॉट खेलने में बल्ले का एज लगा

इस टी-10 टूर्नामेंट में सेलेब्रिटी टीम मालिकों में करीना कपूर खान, सैफ अली खान, अमिताभ बच्चन जैसी हस्तियां हैं। यह फ्रेंडली मैच था, जिसमें सचिन , रॉबिन उथप्पा, अक्षय कुमार समेत अन्य हस्तियां शामिल रहीं। मैच में सचिन तेंदुलकर को बिग बॉस-17 के विजेता मुनव्वर फारूकी ने आउट कर दिया। सचिन 30 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे और फारूकी की गेंद पर टॉप शॉट खेलना चाहा, लेकिन बल्ले का उनका टॉप एज लगा और वह आउट हुए।

सचिन की टीम जीती मैच

मुंबई में शुरू हुए इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) में पहला मुकाबला इंडियन सचिन तेंदुलकर की टीम मास्टर्स इलेवन और अक्षय कुमार की टीम खिलाड़ी इलेवन के बीच खेला गया गया था। मैच टेनिस बॉल से खेला गया, जिसमें मास्टर्स इलेवन ने जीत दर्ज की है। खिलाड़ी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था, जिसके बाद मास्टर्स इलेवन ने 7 विकेट पर 94 रन बनाए। खिलाड़ी इलेवन 6 विकेट पर 89 रन ही बना पाई।

एल्विश की गेंदबाजी देख हंसी नहीं रोक पाए सचिन

मैच में एल्विश यादव की अनोखी गेंदबाजी दिखी। उनकी एक दो गेंद विकेटकीपिंग कर रहे सचिन तेंदुलकर के पास 4-5 टप्पे में पहुंची। इसके बाद सचिन भी एल्विश की गेंदबाजी देख हंसी नहीं रोक पाए। खास बात रही कि इस तरह की गेंदबाजी के बावजूद एल्विश ने ओवर के अंत में मुनव्वर फारूकी का विकेट झटका। एल्विश की गेंदबाजी और मुनव्वर के इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ISPL में छह टीमें ले रहीं हिस्सा

आईएसपीएल में छह टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। इनके नाम हैं-माझी मुंबई, श्रीनगर के वीर, बैंगलोर स्ट्राइकर्स, चेन्नई सिंघम्स, फाल्कन राइजर्स हैदराबाद और टाइगर्स ऑफ कोलकाता। हर टीम को किसी-न-किसी बड़ी हस्ती ने खरीदा है। मुंबई के मालिक अमिताभ बच्चन हैं। श्रीनगर के वीर को अक्षय कुमार ने खरीदा है। बैंगलोर टीम को ऋतिक रोशन, चेन्नई को सूर्या, हैदराबाद को राम चरण और कोलकाता को सैफ व करीना ने खरीदा है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

तेंदुलकर परिवार में गूंजेगी शहनाई! अर्जुन-सानिया के शादी की तैयारियां तेज,भावुक सचिन ने बेटे के लिए कही ये बात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अब जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। अर्जुन और सानिया...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...