back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर ने नए खिलाड़ियों को दी बड़ी सीख, इस लेवल का बताया महत्व

Domestic Cricket: बीते काफी समय से डोमेस्टिक क्रिकेट के महत्व पर चर्चा चल रही है। इसमें अब महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी ट्वीट कर अपनी राय रखी है।

नई दिल्ली, रफ्तार। बीते काफी समय से डोमेस्टिक क्रिकेट के महत्व पर चर्चा चल रही है। इसमें अब महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी ट्वीट कर अपनी राय रखी है। उनके अनुसार इंटरनेशनल खिलाड़ियों को डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना चाहिए। इससे उन्हें बेसिक चीजों को सुधारने का भी मौका मिलता है। सचिन ने बताया कि उन्हें जब भी मौका मिलता था, वह मुंबई के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना नहीं छोड़ते थे। बता दें, बीसीसीआई ने सालाना प्लेयर्स सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को बाहर किया है। दोनों खिलाड़ी बोर्ड के आदेश के बावजूद रणजी टूर्नामेंट नहीं खेल रहे थे।

मुंबई के लिए खेलने को रहता था उत्सुक : सचिन

सचिन ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर लिखा-मुझे अपने पूरे क्रिकेट कॅरियर के दौरान जब भी डोमेस्टिक क्रिकेट में मुंबई से खेलने का मौका मिला तो मैं उसके प्रति काफी उत्सुक रहता था। एक समय मुंबई टीम में 7-8 ऐसे खिलाड़ी थे, जो भारतीय टीम की ओर से भी खेल रहे थे। इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने वाले खिलाड़ी जब घरेलू क्रिकेट में खेलते हैं तो उसे वहां मौजूद युवा खिलाड़ियों की क्वालिटी बेहतर होने के साथ नई प्रतिभा की भी पहचान होती है। उन्हें इस खेल से जुड़ी कभी-कभी बेसिक चीजों के बारे में भी जानने का मौका मिलता है।

घरेलू क्रिकेट को प्राथमिकता देना सराहनीय

सचिन ने डोमेस्टिक क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए भारतीय बोर्ड की भी तारीफ की। उन्होंने लिखा कि घरेलू क्रिकेट में बड़े खिलाड़ियों के खेलने से फैंस भी अपनी टीमों का उत्साह बढ़ाने के साथ उन्हें अधिक फॉलो करना शुरू करेंगे। यह काफी अच्छी बात है कि BCCI घरेलू क्रिकेट को प्राथमिकता दे रहा है।

मुंबई टीम को दी बधाई

रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मैच में मुंबई ने तमिलनाडु के खिलाफ 70 रनों से जीत हासिल कर फाइनल में जगह पक्का कर ली है। सचिन ने मुंबई टीम को बधाई दी। लिखा-मुंबई टीम ने शानदार तरीके से मुकाबले में वापसी कर फाइनल में अपनी जगह को पक्का की।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

तेंदुलकर परिवार में गूंजेगी शहनाई! अर्जुन-सानिया के शादी की तैयारियां तेज,भावुक सचिन ने बेटे के लिए कही ये बात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अब जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। अर्जुन और सानिया...
spot_img

Latest Stories

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...