back to top
37.1 C
New Delhi
Tuesday, May 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

रणवीर सिंह की फिल्म' धुरंधर 2' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। इस फिल्म के एडवांस बुकिंग कलेक्शन रिपोर्ट भी सामने आ गए हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने आते ही सिनेमाघर में धमाल मचा दिया था इस फिल्म ने काफी अच्छा खासा कलेक्शन कर दिखाया था। इसकी कहानी इस फिल्म के किरदार और रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की एक्टिंग को दशकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। वहीं अब इसका पार्ट 2 यानी ‘धुरंधर 2’ दस्तक देने को तैयार है जिसकी एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट सामने आई है।

एडवांस बुकिंग में भी रचा इतिहास

रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका करना शुरू कर दिया है। इसके बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है की फिल्म काफी कमाल कर दिखाएगी और फिर से काफी अच्छा रिकॉर्ड बनाएगी। ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग के मामले से इतिहास रच दिया है और बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रीमियर का नया रिकॉर्ड बना डाला है। फिल्म के प्रीमियर शो के लिए अभी तक 2 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ ने ‘स्त्री 2’ भी पछाड़ दिया है। इसी आंकड़े के साथ रणवीर सिंह की फिल्म ने ‘स्त्री 2’ के 10 करोड़ रुपये के सबसे बड़ प्रीमियर ग्रॉस रिकॉर्ड को धूल चटा दी है. ‘धुरंधर 2’ के सिर्फ प्रीमियर के लिए ही अब तक 2,05,856 टिकट बिक चुकी हैं और पूरे भारत में इसके लिए करीब 7510 शोज रखे गए हैं।

कब है फिल्म का स्पेशल प्रीमियर

फिल्म ‘धुरंधर 2′ स्पेशल प्रीमियर 18 मार्च को और दुनिया भर में थिएटर में 19 मार्च को रिलीज होना है। ऐसे में घरेलू और इंटरनेशनल दोनों मार्केट से एडवांस बुकिंग के मामले में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। शुरुआती ट्रैकिंग डेटा एक बड़ी ओपनिंग की ओर इशारा कर रहे हैं। बता दें कि, इस बार मेकर्स ने पेड प्रीमियर शो प्लान किए हैं, क्योंकि फिल्म तेलुगु समेत कई भाषाओं में रिलीज हो रही है, इसलिए एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो गई है और रिस्पॉन्स शानदार रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Aditi Rao Hydari का Cannes 2026 में दिखा बोल्ड अंदाज, रेड कार्पेट पर छाया एक्ट्रेस का जादू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film...

Kerala New CM Net Worth: कितने अमीर हैं केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन? जानिए कितनी है संपत्ति

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केरल की राजनीति में बड़ा...

घर की बनी रंगीन टूटी-फ्रूटी का स्वाद करेगा सबको खुश, जानें आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी के मौसम में जब...

SBI से 50 लाख रुपये का Home Loan लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? जानें EMI का पूरा गणित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अपना घर खरीदने का सपना पूरा...

CBSE का बड़ा फैसला, री-इवैल्यूएशन में नंबर बढ़े तो पूरी फीस होगी वापस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE...

BCCI अब RTI के दायरे में नहीं, CIC ने पलटा 2018 का फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵