नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डकैत’ (Dacoit) के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में वे अदिवि शेष (Adivi Sesh) के साथ नजर आएंगीं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की बहुत बड़ी फ़ैन हैं अब हाल ही में उन्होंने रणबीर सिंह की काफी तारीफ की है और काफी कुछ उनके और फिर ‘धुरंधर 2’ के बारे में कहा है।
फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफ़िस पर कमाल कर रही है। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ ने 1000 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फ़िल्म बनकर इतिहास रच दिया। वहीं मृणाल ठाकुर ने एक पॉडकास्ट के दौरान बताया कि रणवीर उनके ‘लकी चार्म’ हैं।एक्ट्रेस ने इसकी वजह का भी खुलासा किया है।
रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में नजर आईं एक्ट्रेस
पॉडकास्ट के दौरान एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने रणवीर सिंह के बारे में बात करते हुए कहा, “मेरा दिल खुश है। वह मेरा लकी चार्म है। वह ही वजह है कि मैं इस इंडस्ट्री में हूं। मैंने एक मॉडल के तौर पर उनके साथ एक हेयर ब्रांड का कमर्शियल किया था, और जब वह कमर्शियल स्क्रीन पर आया… तब फिल्ममेकर्स ने मुझे नोटिस करना शुरू किया और इस तरह… मैं अपना क्रेडिट उन्हें देती हूँ और इस आदमी ने सच में मेरी मदद की है।वह बहुत पॉजिटिव इंसान है और वह सारी सक्सेस डिज़र्व करते हैं।”
फिल्म धुरंधर 2 की तारीफ करते हुए कहा
‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस के बारे में भी एक्ट्रेस ने बात की और कहा, “एक्टिंग सिर्फ ऊपरी लेवल की नहीं थी। उसमें डेप्थ और लेयर्स थीं। मैंने इसे रणवीर सिंह के तौर पर नहीं देखा। मैंने इसे सिर्फ हमज़ा के तौर पर देखा… यह हीरो से ज़्यादा एक कैरेक्टर था।
मुझे रणवीर पर बहुत गर्व है क्योंकि वह बहुत मेहनती है। मैं प्रार्थना करती हूं और चाहती हूं कि वह जो भी करे वह ब्लॉकबस्टर हो! वह सब कुछ कर सकते हैं।”
धुरंधर 2 फिल्म के बारे में
धुरंधर 2’ के बारे में‘बात करें तो ये फिल्म 19 मार्च को हिंदी और सभी साउथ इंडियन भाषाओं में थिएटर में रिलीज़ हुई थी, जिसका पेड प्रीमियर 18 मार्च को हुआ था। पहली फ़िल्म में रणवीर सिंह एक इंडियन जासूस के रोल में थे। इस फिल्म ने अब तक बेहतरीन कलेक्शन किया है और अभी भी इसका कलेक्शन जारी है।





