back to top
35.1 C
New Delhi
Wednesday, April 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Dhurandhar की सफलता के बाद Aditya Dhar ने शुरू की Ranveer Singh के साथ नई फिल्म की तैयारी

Dhurandhar की सफलता के बाद Aditya Dhar ने Ranveer Singh के साथ नई फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। इस बड़े कोलैब को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म Dhurandhar Franchise ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी। दोनों पार्ट ने सिनेमाघरों में धमाल ही मचा दिया और खूब कमाई की। दोनों पार्ट में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) नजर आए थे। उनका किरदार दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया उनकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ दी हुई। अब धुरंधर के बाद आदित्य धर अब रणवीर सिंह के साथ एक नई फिल्म की योजना बनाने में जुड़े हुए हैंहैं। तो चलिए इसके बारे में जानकारी जानते हैं।

कौन सी फिल्म बना रहे हैं आदित्य धर

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य धर ने नई फिल्म का आइडिया क्रैक कर लिया है और जल्द ही इसे स्क्रिप्ट का रूप देंगे। अगर हर चीज प्लान के हिसाब से चलती है तो अगले साल से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।रणवीर सिंह के साथ शुरुआती बातचीत शुरू हो गई है।

हालांकि, अभी कोई भी चीज आधिकारिक तौर पर तय नहीं हुई है, लेकिन आदित्य धर रणवीर सिंह के साथ काम करने के इच्छुक हैं। अब अगर दोनों मिलकर फिल्म बनाते हैं तो फ्रेंड्स को एक बार फिर से धुरंधर जैसी ही फिल्म देखने को मिल सकती है।

धुरंधर 2 ने की है 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई

‘धुरंधर’ 2 काफी अच्छी कमाई की है और सिनेमाघरों में धमाल मचा कर रखा है।आदित्य धर की धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई है।

‘धुरंधर’ पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। sacnilk.com के मुताबिक, धुरंधर ने भारत में 840.20 करोड़ (नेट) की कमाई की है। वहीं, धुरंधर: द रिवेंज ने भारत में 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। धुरंधर में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, गौरव गेरा और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार नजर आए थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026: संपूर्ण ट्रैकर, सफलता दर और आगामी तारीखें

भारत में शिक्षा का सबसे महत्वपूर्ण मोड़ बोर्ड परीक्षाएं...

Tamannaah Bhatia ने रेड वेलवेट डीपनेक ड्रेस में मचाई सनसनी, तस्वीरें देख फैंस के उड़े होश

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। तमन्ना भाटिया भारतीय (Tamannaah Bhatia)...

खाद्य विभाग का UP में बड़ा एक्शन: 14 तेल और 11 देसी घी ब्रांड पर बैन, जांच में मिले हानिकारक तत्व

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा विभाग...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵