back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, May 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

Virat Kohli और Anushka Sharma ने Dhurandhar 2 देख ली है। कपल ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म के डायरेक्टर Aditya Dhar और पूरी स्टारकास्ट की जमकर तारीफ की।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) लगातार सुर्खियों में छाई हुई है। वहीं फिल्म को देखने के बाद हर कोई फिल्म की तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की एक्टिंग को भी अच्छा बता रहे हैं। अब हाल ही में रणवीर सिंह की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म पर क्रिकेट जगत के ‘किंग’ विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने रिव्यू किया है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए फिल्म के बारे में काफी कुछ कहा है। तो चलिए उनके बारे में जानते हैं।

विराट कोहली ने क्या कहा

विराट कोहली ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखने के बाद उसकी काफी तारीफ की है। उन्होंने लिखा, “आज मैंने फिल्म देखी और मैं यह दावे से कह सकता हूं कि भारत में मैंने इससे पहले कभी ऐसे सिनेमा का अनुभव नहीं किया है। इस फिल्म ने हर तरह की भावनाओं को उभारा है और 4 घंटे तक मैं एक सेकंड के लिए भी बोर नहीं हुआ हूं।”

विराट ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “आदित्य धर, आपका टैलेंट और विश्वास आपकी बनाई गई इस फिल्म में साफ-साफ झलकता है… आपको सलाम। आप जीनियस हैं। वैसे तो हर कलाकार अपने रोल में बहुत ही शानदार था, लेकिन रणवीर सिंह, इस फिल्म के बाद तुम एक अलग स्तर पर ही पहुंच चुके हो। तुम्हारी परफॉर्मेंस बेहतरीन से भी बहुत आगे की थी। वाकई लाजवाब।”

भावुक हो उठे आदित्य धर

विराट कोहली ने जैसे ही उनकी तारीफ करते हुए यह पोस्ट किया उन्होंने भी इस पोस्ट को रिपोर्ट करते हुए काफी कुछ लिखा,”वाऊ… मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि ऐसा हो रहा है। विराट, यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं अंडर-19 विश्व कप के दिनों से ही आपका बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। एक पीढ़ी में जन्म लेने वाले आप जैसे दिग्गज जब फिल्म को इस कदर प्यार देते हैं, तो वह दिल को एक अलग ही लेवल पर छूता है।”

उन्होंने विराट कोहली की तारीफ करते हुए लिखा,जिस तरह से आप हर बार हमारे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, वह हम सभी के लिए बेहद प्रेरणादायक है। हम भी अपनी इस फिल्म के जरिए भारत को गौरवान्वित महसूस कराने की कोशिश कर रहे हैं… जय हिन्द।”

अनुष्का शर्मा ने भी फिल्म की तारीफ

Anushka Sharma Instagram Story

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे एक साहसी और शानदार सिनेमाई प्रयास बताया। उन्होंने निर्देशक आदित्य धर की सराहना करते हुए कहा कि लगभग चार घंटे लंबी फिल्म को इस तरह रोचक बनाए रखना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।आगे कहती हैं, ‘रणवीर सिंह तुमने किरदार पर कब्जा जमा लिया है। ये जिंदगी में एक बार मिलने वाला किरदार है जिसे तुमने पर्दे पर जीवित कर दिया’।अनुष्का ने अर्जुन रामपाल, आर माधवन और राकेश बेदी को स्पेशल मेंशन किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Fitness Supplement बन सकते हैं लिवर के दुश्मन, ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आजकल फिटनेस और बॉडी बनाने के...

Android यूजर्स के लिए सरकार की हाई-रिस्क चेतावनी, तुरंत करें ये काम वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करते...

New Labour Code: देश में लागू हुए 4 नए लेबर कोड, सैलरी-PF से लेकर नौकरी तक बदल जाएंगे कई नियम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने चारों नए लेबर...

RCB vs MI: चिन्नास्वामी में होगा रनों की बरसात का खेल, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का 54वां मुकाबला Royal...

महिलाओं के लिए बड़ी सुविधा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न की शिकायत अब ऑनलाइन करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में...

IRCTC पर जरा सी गलती पड़ सकती है भारी, AI सिस्टम तुरंत ब्लॉक कर देगा अकाउंट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IRCTC ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम...

CSK vs LSG: चेपॉक में स्पिन का होगा खेल, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का 53वां मुकाबला Chennai...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵