back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, May 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इन 3 एक्टर्स ने ठुकराया था Dhurandhar में ‘रहमान डकैत’ का किरदार, कास्टिंग डायरेक्टर ने किया खुलासा

Akshaye Khanna ने फिल्म Dhurandhar में 'रहमान डकैत' बन कर छा गए। लेकिन क्या आप जानते है इस रोल को 3 एक्टर्स ने करने से रिजेक्ट कर दिया था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा जाता है कि कई ऐसी फिल्में होती हैं जो बड़े-बड़े सेलेब्स को ऑफर की जाती है।लेकिन उनमें से कई उसे ठुकरा देते हैं। बीते साल 2025 के दिसंबर में रिलीज हुई फिल्म Dhurandhar ने काफी तबाही मचाई थी इस फिल्म ने काफी अच्छा खासा कलेक्शन किया था। इस फिल्म में Ranveer Singh और Akshaye Khanna की बेहतरीन एक्टिंग देखने को मिला था। आज भी इसका दूसरा पार्ट लगातार सिनेमाघरों में तूफान लेकर आया है और जबरदस्त कलेक्शन करता जा रहा है।

रहमान डकैत के किरदार में छाए थे अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna)

आपको बता दें, इसके पहले पार्ट में अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) ने रहमान डकैत का किरदार निभाया था इसलिए उनकी काफी तारीफ हुई लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया। अक्षय खन्ना ने अब तक कई बेहतरीन फिल्में की है लेकिन इस फिर मैं उनके करियर में चार चांद लगा दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म में इस किरदार को उनसे पहले कई बड़े एक्टर्स को ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने इस किरदार को करने से मना कर दिया था अब इसका खुलासा फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर ने खुद किया है।

तीन कलाकारों ने ठुकराया था यह किरदार

हाल ही में फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर ने इस बारे में दिलचस्प खुलासा किया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताया कि रहमान डकैत का रोल पहले तीन अलग-अलग एक्टर्स को ऑफर किया गया था, लेकिन सभी ने इसे करने से मना कर दिया। इनमें से एक एक्टर साउथ इंडस्ट्री से थे और दो बॉलीवुड के थे. हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। उन्होंने बताया कि सब ने यह कहकर मना कर दिया कि यह फिल्म रणवीर सिंह की है तो इसमें उनका किरदार उतना खास नहीं दिखेगा।

डायरेक्टर ने अक्षय खन्ना की तारीफ की

इसके बाद उन्होंने अक्षय खन्ना के बारे में सोचा। खास बात ये रही कि अक्षय ने तुरंत स्क्रिप्ट सुनी और एक ही दिन में फिल्म के लिए हां कर दी। मुकेश ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि अक्षय उन कलाकारों में से हैं, जो दिल से फैसले लेते हैं।

फिल्म की कहानी किरदार

धुरंधर’ की कहानी कराची के लयारी इलाके पर है, जो अपराध के लिए जाना जाता है. फिल्म में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. वहीं रणवीर सिंह एक स्पाई एजेंट के रोल में दिखे, जो पाकिस्तान में घुसकर मिशन को अंजाम देता है। फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी नजर आए हैं। ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Fitness Supplement बन सकते हैं लिवर के दुश्मन, ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आजकल फिटनेस और बॉडी बनाने के...

Android यूजर्स के लिए सरकार की हाई-रिस्क चेतावनी, तुरंत करें ये काम वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करते...

New Labour Code: देश में लागू हुए 4 नए लेबर कोड, सैलरी-PF से लेकर नौकरी तक बदल जाएंगे कई नियम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने चारों नए लेबर...

RCB vs MI: चिन्नास्वामी में होगा रनों की बरसात का खेल, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का 54वां मुकाबला Royal...

महिलाओं के लिए बड़ी सुविधा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न की शिकायत अब ऑनलाइन करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में...

IRCTC पर जरा सी गलती पड़ सकती है भारी, AI सिस्टम तुरंत ब्लॉक कर देगा अकाउंट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IRCTC ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम...

CSK vs LSG: चेपॉक में स्पिन का होगा खेल, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का 53वां मुकाबला Chennai...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵