back to top
34.1 C
New Delhi
Friday, May 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मई में थिएटर में आएगा फिल्मों का सैलाब, रिलीज होंगी कई शानदार मूवीज

मई में थिएटर में फिल्मों का सैलाब आने वाला है, कई बड़ी और शानदार मूवीज रिलीज होंगी, जानें पूरी लिस्ट और डिटेल्स।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल के महीने में कई सारी फिल्मों ने दस्तक दिया और फैंस का दिल जीत लिया। तो वहीं अब मई की शुरुआत से ही सिनेमाघरों में फिल्मों का सैलाब आने वाला है। एक से बढ़कर एक फिल्में दस्तक देने को तैयार है। तो चलिए उनके बारे में आपको बताते हैं आप अपनी पहले से ही प्लानिंग कर लें कि आपको कौन-कौन सी फिल्में मई देखना है।

फिल्म चांद मेरा दिल (Chand Mera Dil)

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की अपकमिंग फिल्म चांद मेरा दिल एक रोमांटिक ड्रामा है। इस रोमांटिक ड्रामा में अनन्या पांडे और लक्ष्य की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर नजर आएगी। फिल्म का टीजर देखने के बाद दर्शन भी इसी को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

फिल्म गबरू (Gabru)

सनी देओल की पहले गदर 2 फिर जाट और इस साल बॉर्डर 2 की सुपरसक्सेस के बाद दो बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं।वहीं फैंस सनी की अगली फिल्म गबरू की रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह इमोशनल ड्रामा मई, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।

फिल्म बंदर(Bandar)

बॉबी देओल की फिल्म बंदर को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में क्रिटिक्स की तारीफ मिली थी, ये फिल्म अब सिनेमाघरों में 22 मई, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। इसे फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है।

पति पत्नी और वो दो (Pati Patni Aur Woh Do)

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अपकमिंग रोमांटिक-कॉमेडी, पति पत्नी और वो दो भी साल की मच अवेटेड फिल्म है। मुदस्सर अज़ीज़ के डायरेक्शन में बनी इस फ़िल्म में वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह भी अहम रोल में हैं।पति पत्नी और वो दो सिनेमाघरों में 15 मई को दस्तक देगी।

फिल्म एक दिन (Ek Din)

जुनैद खान और साई पल्लवी की अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दिन’ में सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज़ होने वाली है। एक दिन, 2011 की कोरियन फ़िल्म वन डे का रीमेक है। फ़िल्म को सुनील पांडे ने डायरेक्ट किया है, जो रंग दे बसंती और लाल सिंह चड्ढा में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

धार भोजशाला फैसले के बाद फिर चर्चा में मंदिर-मस्जिद विवाद, जानिए देश में कहां-कहां चल रहे हैं ऐसे मामले

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला-कमाल...

इस गर्मी बिना दूध के बनाएं क्रीमी और टेस्टी आइसक्रीम, जानिए खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में आइसक्रीम खाने का...

2027 वर्ल्ड कप खेलूंगा या नहीं? Virat Kohli ने पहली बार भविष्य पर तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज...

Mamata Banerjee के वकील गाउन पहनने पर विवाद, बार काउंसिल ने मांगा जवाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री Mamata...

यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर चंद्रशेखर आजाद ने उठाए सवाल, सरकार से जल्द चुनाव कराने की मांग

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत...

बकरीद पर ट्रैफिक फ्री सड़क की मांग, Aligarh के मौलाना के बयान से बढ़ा विवाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के Aligarh में बकरीद...

Cannes 2026 से वायरल हुआ Tara Sutaria का लुक, तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film...

उन्नाव रेप केस में Kuldeep Singh Sengar को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, हाईकोर्ट का फैसला रद्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उन्नाव रेप केस में पूर्व बीजेपी...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵