नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) और उनके पति सूरज नांबियर (Suraj Nambiar) को लेकर इन दिनों कई सारी खबरें सामने आ रही थी। ऐसा बताया जा रहा था कि दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर भी एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया था यहां तक की मोनी रॉय की फ्रेंड दिशा पटानी ने भी सूरज को अनफॉलो कर दिया था। लेकिन अब मोनी रॉय ने खुद इस पर चुप्पी तोड़ी है।
इंस्टाग्राम पर कंफर्म हुई तलाक की खबरें
एक्ट्रेस मौनी रॉय ने आखिरकार पति सूरज नांबियार से अलग होने का ऐलान कर दिया है। अब मौनी और सूरज नांबियार ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अलग होने की बात कन्फर्म की है।
इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट स्टेटमेंट में लिखा, ‘हमें यह देखकर बहुत दुख हो रहा है कि मीडिया के कुछ सेक्शन हमारी निजी जिंदगी में जरूरत से ज्यादा दखल दे रहे हैं। इससे हम आहत हैं। हम यह क्लियर करना चाहते हैं कि हमने अलग होने का फैसला लिया है। यह फैसला अपने आपसी समझ से लिया है और निजी तौर पर सौहार्दपूर्ण ढंग से मामलों को सुलझाने के लिए जरूरी समय ले रहे हैं।’
आपसी सहमति से हुए अलग
उन्होंने आगे लिखा है, ‘हमारी निजी जिंदगी को लेकर झूठी और मनगढ़ंत कहानियां बनाई गईं, फर्जी नैरेटिव्स फैलाए गए, जबकि वो सब हमारे रिश्ते को लेकर सच भी नहीं हैं। हमने काफी सोच-विचार करने और बदलती निजी प्राथमिकताओं को देखते हुए आपसी समझ से और पूरे सम्मान के साथ अलग-अलग रास्तों पर बढ़ने का फैसला लिया है। फिलहाल हम इस फेज़ को निजी तरीके और समझदारी से संभालने की कोशिश पर ध्यान दे रहे हैं। हालांकि, हम अपनी दोस्ती को आगे बनाए रखने की कोशिश करेंगे। हमें समझने के लिए हम आपको धन्यवाद देते हैं और आप हमारी निजता का सम्मान करें।’
4 साल पहले हुई थी शादी
कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने क फिसला लिया।मौनी और सूरज ने साल 2022 में गोवा में बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों से शादी की थी। सूरज दुबई के रहने वाले हैं और एक इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं।





