back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 17: फिनाले से दो दिन पहले मुनव्वर फारूकी के निकले आंसू, बोले- मुझे माफ कर दो

बिग बॉस 17 का फिनाले का इंतजार अब खत्म ही होने वाला है। वही इस दौरान मुनव्वर फारूकी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला से माफी मांगते हुए नजर आए।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 17 के फिनाले में बस एक दिन ही बचा है। शो के आखिरी पड़ाव में पहुंचकर मुनव्वर को रोता हुआ देखा जा रहा है। दरअसल, रोहित शेट्टी ने बिग बॉस के घरवालों से तीखे सवाल पूछे। इन सवालों से मुनव्वर दुखी हुए और फिर रोते हुए माफी मांगने लगे।

रोहित शेट्टी के सवालों के घेरे में फंसे सदस्य

बिग बॉस 17 में बीते 26 जनवरी के एपिसोड में रोहित शेट्टी घर पर आए और टॉप 5 कंटेस्टेंट को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया। रोहित शेट्टी ने एक-एक करके हर सदस्यों से सवाल पूछते हुए नजर आए। इन्हीं सवालों के बीच मुनव्वर फारूकी के ऊपर रोहित शेट्टी ने इल्जाम लगाते हुए कहा की ‘आप इस शो के लिए काफी बोरिंग हो गए थे,अगर आयशा इस घर में नहीं आती तो आज आप टॉप फाइव कंटेस्टेंट में नहीं होते’। वहीं रोहित शेट्टी ने मुनव्वर को उनकी एक्स गर्लफ्रेंड का नाम इस प्लेटफार्म पर उछालने के लिए कई सारी बातें सुनाई।

मुनव्वर फारूकी ने अपनी एक गर्लफ्रेंड नाजिला से मांगी माफी

रोहित शेट्टी के कई सारे सवाल पूछने पर मुनव्वर ने बहुत ही बारीकी से उसका जवाब दिया। मुनव्वर फारुकी को यह एहसास हुआ कि उन्होंने काफी गलतियां करती हैं जिसके बाद वह रोते हुए बिग बॉस के गार्डन एरिया में दिखाई दिए और उन्होंने का बिना नाजिला का नाम लेते हुए कहा की ‘मुझे माफ कर दो मैं तुम्हारा नाम इस शो में बार-बार लेकर आया हूं’ इतना कहते हुए मुनव्वर रोने लगे’। वहीं बिग बॉस की फाइनल के पहले घर में सदस्यों को सपोर्ट करने के लिए सेलिब्रिटी एंट्री करने वाले हैं। जिनके नाम इस प्रकार हैं करण कुंद्रा मुनव्वर के लिए, पूजा भट्ट मनारा चोपड़ा के लिए, शालीन भनोट अभिषेक कुमार के लिए,अमृता खानविलकर अंकिता लोखंडे के लिए और संदीप सिकंद अरुण मशेट्टी के लिए।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Ankita Lokhande Birthday -टीवी की संस्कारी बहू से स्टार एक्ट्रेस तक का सफर, बिग बॉस ने बदली पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी की दुनिया में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो अपने पहले ही किरदार से दर्शकों के दिलों में बस जाते हैं।...
spot_img

Latest Stories