back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss: मुनव्वर फारूकी बने घर के नए कैप्टन, मकान नंबर दो हुआ मुनव्वर के नाम

बिग बिग बॉस 17 के सीजन के शुरुआत से ही घर का कोई कैप्टन नहीं बना लेकिन अब कैप्टंसी के लिए घर वालों को टास्क दिया गया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 17 के सीजन को 8 हफ्ते से ज्यादा हो गए हैं। कई नए कंटेस्टेंट आए और कई बेघर हो गए। घर में अब हर एक सदस्य एक दूसरे को कांटे की टक्कर देते हुए नजर आ रहा है। घर में बीते दिन मुनव्वर का स्टैंड अप कॉमेडी शो हुआ जिसके लिए घर वालों ने अपना लग्जरी आइटम छोड़कर मुनव्वर के शो के लिए टिकट को चुना। कॉमेडी शो में मुनव्वर ने घर वालों को रोस्ट कर कर उन्हें और दर्शकों को खूब हंसाया।

कैप्टंसी के लिए घर में हुआ बवाल

बिग बॉस 17 के इस सीजन में अभी तक घर का कोई भी कैप्टन नहीं बना इस बार दर्शकों को यह लगा था कि घर में आप कोई कैप्टन नहीं बनेगा। क्योंकि बिग बॉस ने घर चलाने की जिम्मेदारी कुछ दिन पहले ऐश्वर्या और अरुण को दी थी। वहीं बीते दिन बिग बॉस ने घरवालों को इस घरवालों को इस सीजन के पहले कैप्टन बनने का टास्क दिया हैं। टास्क के दौरान बिग बॉस ने बताया कि बाहर गार्डन एरिया में एक चील का आक्रमण हो चुका है। और उसे भूख लगी है। आप सभी वहां पर रखे हुए मांस के टुकड़ों को अपने गले में बांधकर घूमेंगे। और चील की आवाज आने पर जो उसके पास सबसे पहले पहुंचेगा वह उसे मास के टुकड़े में जिस सदस्य को इस कैप्टंसी की रेस से बाहर निकलना चाहता है उसका नाम लिखकर वहां रख देगा इसके बाद वह सदस्य इस कैप्टंसी के बाहर हो जाएगा।

मुनव्वर फारूकी बने घर के नए कैप्टन

कैप्टंसी की रेस को हासिल करने के लिए पूरे घर वाले इस टास्क को कर रहे थे। वहीं बारी-बारी से घर के सदस्य एक दूसरे को कैप्टंसी की रेस से निकलते रहे थे। इसके बाद आखिरी में केवल मुनव्वर फारुकी ही बचे इसके बाद बिग बॉस मुनव्वर को घर के नए कैप्टन बनने पर बधाई देते हुए घर की जिम्मेदारी देते हैं। इसके बाद ऐश्वर्या और अरुण को बिग बॉस कहते हैं कि आप दोनों मकान नंबर दो जल्द से जल्द खाली कर दें, क्योंकि यह मकान नंबर दो केवल कैप्टन का होगा।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता सलीम की सेहत की जानकारी लीक होने पर भड़के सलमान खान, लीलावती अस्पताल के डॉक्टर से नाखुश

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...