back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

The Kerala Story 2 ने धीमी शुरुआत के बाद बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है। जानिए फिल्म के लेटेस्ट कलेक्शन और कमाई के आंकड़े।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ कानूनी लड़ाई, प्रोपेगैंडा के आरोपों और राजनीतिक विरोध के बाद 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इस कारण इसमें काफी गिरावट देखने को मिली थी कई लोग फिल्म के खिलाफ खड़े हुए थे तो वहीं कुछ दर्शक इसे देखने के लिए अपनी उपसुकता दिखा रहे थे तो वहीं अब धीरे-धीरे फिल्म रफ्तार पकड़ रही है और अच्छा खासा कलेक्शन करती जा रही है। अब इसके 12 दिन का कलेक्शन रिपोर्ट आ गया है तो चलिए उनके बारे में आपको बताते हैं।

फिल्म का कैसा रहा कलेक्शन

फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं। पहले दिन विवादों की वजह से फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी जरूर हुई थी, लेकिन फिर धीरे धीरे फिल्म ने रफ्तार पकड़ी। शुरुआती अंतरिम रोक के बावजूद, विपुल अमृतल शाह की बनाई इस फिल्म को अब ऑफिशियली सफल माना जा रहा है। फिल्म के कारोबार की बात करें तो ‘द केरल स्टोरी 2’ ने पहले हफ्ते में 22.34 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद इसने 8वे दिन 2.70 करोड़, 9वें दिन 3.75 करोड़, 10वें दिन 3.30 करोड़ और 11वें दिन 1.95 करोड़ का कलेक्शन किया।

फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के 12वें दिन 2.12 करोड़ का कलेक्शन किया है।इसी के साथ ‘द केरल स्टोरी 2’ की 12 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई अब 36.97 करोड़ रुपये हो गई है।इसी के साथ ‘द केरल स्टोरी 2’ का ग्रॉस कलेक्शन 43.22 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म केरला स्टोरी 2 के बारे में


द केरल स्टोरी 2′ का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। वहीं इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है।’द केरल स्टोरी 2′ की स्टार कास्ट की बात करें इसमें उल्का गुप्ता ने सुरेखा (केरल की एक IAS उम्मीदवार) का किरदार निभाया है।वहीं अदिति भाटिया ने दिव्या (राजस्थान की एक डांसर) और ऐश्वर्या ओझा ने नेहा (मध्य प्रदेश की एक एथलीट) का रोल प्ले किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Nia Sharma के हॉट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, फोटोशूट ने ढाया कहर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निया शर्मा Nia Sharma टीवी...

बाजार में बढ़े नकली 500 रुपये के नोट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऐसे करें पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय बाजार में नकली नोटों को...

IPL 2026 Final कब और कहां खेला जाएगा? RCB vs GT खिताबी मुकाबले की पूरी डिटेल जानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का इंतजार अब अपने...

हीटवेव में उल्टी-दस्त को न समझें मामूली, इस प्राकर रखें अपना ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भीषण गर्मी और हीटवेव के...

Ravivar Mantra: रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵