back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म The Kerala Story 2 के कलेक्शन में फिर आई गिरावट, जानिए ओ रोमियो’ और ‘अस्सी’ का हाल

The Kerala Story 2 की कमाई में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। जानिए फिल्म का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ताजा रिपोर्ट।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ कानूनी विरोध के बाद भी 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में काफी उथल-पुथल देखने को मिला था कलेक्शन को लेकर। लेकिन बीते समय के साथ इस फिल्म ने अपनी रफ्तार तेज कर ली थी और अच्छा कलेक्शन करने लगी थी। वहीं एक बार फिर से अब इस फिल्म में गिरावट देखने को मिल रही है। तो चलिए अब तक के इसके आंकड़े जानते हैं।

फिल्म का कैसा रहा कलेक्शन

फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं। पहले दिन विवादों की वजह से फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी जरूर हुई थी, लेकिन फिर धीरे धीरे फिल्म ने रफ्तार पकड़ी। अब इसमें एक बार फिर से गिरावट देखने को मिल रही है।रिलीज के चौदहवें दिन ‘द केरल स्टोरी 2’ ने 78 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। बुधवार को इसने 1.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन 39.42 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने अपनी लागत भर की कमाई कर ली है। इसके निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह हैं।

केरला स्टोरी 2 के कास्ट

‘द केरल स्टोरी 2′ का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। वहीं इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है।’द केरल स्टोरी 2’ की स्टार कास्ट की बात करें इसमें उल्का गुप्ता ने सुरेखा (केरल की एक IAS उम्मीदवार) का किरदार निभाया है।वहीं अदिति भाटिया ने दिव्या (राजस्थान की एक डांसर) और ऐश्वर्या ओझा ने नेहा (मध्य प्रदेश की एक एथलीट) का रोल प्ले किया है।

फिल्म ओ रोमियो और अस्सी

तापसी पन्नू की अदाकारी वाली फिल्म ‘अस्सी’ को शुरू से ही कम ही दर्शक मिल रहे हैं। रिलीज के इक्कीसवें दिन फिल्म ने 06 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसका टोटल कलेक्शन 10.86 करोड़ रुपये हो गया है।

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अदाकारी वाली फिल्म ओ रोमियो ने रिलीज के अट्ठाइसवें दिन 16 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।अब तक फिल्म का टोटल कलेक्शन 71.18 करोड़ रुपये हो गया है। इसके निर्देशक विशाल भारद्वाज हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Nia Sharma के हॉट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, फोटोशूट ने ढाया कहर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निया शर्मा Nia Sharma टीवी...

बाजार में बढ़े नकली 500 रुपये के नोट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऐसे करें पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय बाजार में नकली नोटों को...

IPL 2026 Final कब और कहां खेला जाएगा? RCB vs GT खिताबी मुकाबले की पूरी डिटेल जानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का इंतजार अब अपने...

हीटवेव में उल्टी-दस्त को न समझें मामूली, इस प्राकर रखें अपना ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भीषण गर्मी और हीटवेव के...

Ravivar Mantra: रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵