back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

The Kerala Story 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और फिल्म का कलेक्शन 50 करोड़ के पार पहुंच चुका है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story 2) रिलीज़ के तीसरे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में छाई हुई है और कई बड़ी फिल्मों को टक्कर देती हुई नजर आ रही है। रिलीज के शुरुआती दिनों में इस फिल्म का कलेक्शन बाढ़ नहीं रहा था जिसके बाद मेकर्स को काफी चिंता हो रही थी। वीकेंड पर भी इसमें काफी मुनाफा नहीं देखने को मिला लेकिन अब फिल्म ने बड़ा बदलाव करते हुए बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया है।

फिल्म ने 19वें दिन चलाया जादू

‘द केरल स्टोरी 2’ अब दर्शकों को खींचने में कामयाब हो रही है। तीसरे मंडे को इसकी कमाई में गिरावट भी दर्ज की गई लेकिन तीसरे मंगलवार को इसने एक बार फिर रफ्तार बड़ी और फिल्म ने काफी अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है। ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है। हालांकि इस फिल्म ने 80 लाख के कलेक्शन के साथ धीमी शुरुआत की थी लेकिन फिर देखते ही देखते ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बढ़ा ली और दूसरे दिन लेकर अब तक इसने लगातार एक करोड़ से ज्यादा की कमाई ही की है।

अब तक का कलेक्शन रिपोर्ट

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘द केरल स्टोरी 2’ ने पहले हफ्ते में 23.28 करोड़ का कलेक्शन किया था जबकि दूसरे हफ्त में इसकी कमाई 17.14 करोड़ रुपये रही।इसके बाद 15विंन इसने 1.50 करोड़, 16वें दिन 2.75 करोड़, 17वें दिन 3.15 करोड़ और 18वें दिन 1.13 करोड़ रुपये कमाए। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 19वें दिन ‘द केरल स्टोरी 2’ ने 1.42 करोड़ रुपये कमाए हैं।इसी के साथ ‘द केरल स्टोरी 2’ की 19 दिनों की कुल कमाई अब 50.37 करोड़ रुपये हो गई है।अब देखना होगा कि इस आने वाले वीकेंड पर फिल्म क्या कमाल दिखाती है और कितना कलेक्शन करती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Nia Sharma के हॉट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, फोटोशूट ने ढाया कहर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निया शर्मा Nia Sharma टीवी...

बाजार में बढ़े नकली 500 रुपये के नोट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऐसे करें पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय बाजार में नकली नोटों को...

IPL 2026 Final कब और कहां खेला जाएगा? RCB vs GT खिताबी मुकाबले की पूरी डिटेल जानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का इंतजार अब अपने...

हीटवेव में उल्टी-दस्त को न समझें मामूली, इस प्राकर रखें अपना ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भीषण गर्मी और हीटवेव के...

Ravivar Mantra: रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵