नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ‘केरला स्टोरी‘ के बाद फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने दस्तक दे दिया है।विपुल शाह पिछले काफी समय से अपनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। पिछले दिनों इसे लेकर काफी बवाल मचा था लेकिन विवादों के बीच इसे रिलीज कर दिया गया है। 27 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपना जादू दिखाने बॉक्स ऑफिस पर शुरू कर दिया था। तो चलिए जानते हैं कि अब तक इस फिल्म ने क्या कमाल दिखाया है।
केरला स्टोरी 2 कलेक्शन रिपोर्ट
विवादों की बीच फिल्म हाई कोर्ट भी पहुंची हालत की यह सबसे लड़ते हुए फिल्म को रिलीज कर दिया गया। लेकिन इसके शुरुआती आंकड़ों में भी इसका प्रभाव काफी पड़ा था।फिल्म की पहली दिन की कमाई लाखों में रही थी।सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 75 लाख रुपए कमाए थे।वहीं, दूसरे दिन कमाई में उछाल दर्ज की गई और इसका आंकड़ा 4.65 करोड़ पहुंच गया।इसके बाद फिल्म को कलेक्शन करने में काफी संघर्ष करना पड़ रहा था।वहीं अब 8वें दिन रात के 10 बजे तक 2.50 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 25.40 करोड़ (नेट कलेक्शन) है।
अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने में असफल रही फिल्म
फिल्म अपना ही रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। इसका 10.40 करोड़ का कुल कलेक्शन रहा जबकि फिल्म के पहले पार्ट ‘द केरल स्टोरी’ ने पहले वीकेंड पर 35 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। इसके मुकाबले सीक्वल पहले वीकेंड पर इससे पीछे रहा।ऐसे में अब देखना होगा कि फिल्म आने वाले दिनों में और कितनी कमाई कर पाती है।
‘द केरल स्टोरी 2’ का डायरेक्शन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। ये फिल्म तीन महिलाओं की कहानी को दर्शाती है जिनका धर्म बदलकर उन्हें कट्टरपंथ की ओर धकेला जाता है। इस फिल्म को लेकर कई लोगों ने विरोध किया था। कई लोगों ने फिल्म को प्रोपगंडा फिल्म बताया है।





