back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, May 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Happy Women’s Day: इस विमेंस डे पर देखें बॉलीवुड की वो फिल्में जिसमें एक्ट्रेस ने चलाया अपना जादू

Happy Women's Day आज 8 मार्च के दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। वहीं कुछ एक्ट्रेस ने ऐसी फिल्मों में अपना जादू चलाया जो आप इस विमेंस डे पर जरूर देखें।

नई दिल्ली, रफ्तार डेक्स। आज 8 मार्च के दिन पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 मनाया जा रहा है। महिलाओं की उपलब्धियों को जितना सेलिब्रेट किया जाए उतना कम है। आज के दिन चलिए समाज में अपना अहम योगदान देने वाली बॉलीवुड फिल्मों की बात करते हैं,जिन्होंने महिलाओं की आवाज को बुलंद किया। ऐसे में बॉलीवुड में भी महिलाओं के ऊपर कई फिल्में बेस्ड है। तो चलिए उन फिल्मों के बारे में जानते हैं।

फिल्म राजी

आलिया भट्टी की फिल्म ‘राजी’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इस फिल्म ने 200 करोड़ की कमाई की। वहीं फिल्म की पूरी कहानी आलिया भट्ट के किरदार के इर्द-गिर्द ही घूमती है। हालांकि इस फिल्म में विक्की कौशल भी हैं, लेकिन उनका साइड रोल है। इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इस फिल्म के गाने भी काफी हिट साबित हुए थे।

फिल्म मदर इंडिया

मदर इंडिया फिल्म भी काफी हिट साबित हुई थी। नरगिस की ये फिल्म भी फीमेल सेंट्रिक फिल्मों में से एक है। 1957 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8 से 9 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि इस फिल्म में सुनील दत्त और राजेंद्र कुमार भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं, लेकिन इसकी कहानी नरगिस के इर्द-गिर्द घूमती है।

फिल्म क्वीन

कंगना रनौत ने अब तक कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया हैं। लेकिन उनकी फिल्म क्वीन भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म की कहानी रानी नाम की लड़की की है,जिसकी शादी टूट जाती है और फिर वो अकेले ही हनीमून पर चली जाती है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 95 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी।

फिल्म पीकू

दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पीकू’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा गई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 141 करोड़ की धमाकेदार कमाई की। वहीं फिल्म की कहानी दीपिका पादुकोण के इर्द-गिर्द ही घूमती है। हालांकि इसमें इरफान खान और अमिताभ बच्चन भी नजर आए। लोग आज भी इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद करते है।

Advertisementspot_img

Also Read:

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story 2) रिलीज़ के तीसरे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में छाई हुई है और कई...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Nia Sharma के हॉट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, फोटोशूट ने ढाया कहर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निया शर्मा Nia Sharma टीवी...

बाजार में बढ़े नकली 500 रुपये के नोट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऐसे करें पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय बाजार में नकली नोटों को...

IPL 2026 Final कब और कहां खेला जाएगा? RCB vs GT खिताबी मुकाबले की पूरी डिटेल जानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का इंतजार अब अपने...

हीटवेव में उल्टी-दस्त को न समझें मामूली, इस प्राकर रखें अपना ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भीषण गर्मी और हीटवेव के...

Ravivar Mantra: रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵