back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

The 50 शो से बाहर आने के बाद दिव्या अग्रवाल ने किया कई खुलासा, पति के साथ सेपरेट की बात पर तोड़ी चुप्पी

The 50 से बाहर होने पर वाली एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने शो से निकलने के बाद बड़ा बयान देते हुए नजर आ रही हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रियलिटी शो ‘द 50’ अभी भी चल रहा है दर्शक इसे देखना पसंद कर रहे हैं और इसे देख भी रहे हैं। शो में कई बड़े सेलेब्स बने हुए हैं जबकि कई लोग बाहर हो चुके हैं। अब इस लिस्ट में दिव्या अग्रवाल का नाम भी शामिल हो गया है। दिव्या अग्रवाल शो से बाहर हो गई हैं। तो वहीं बाहर निकलने के बाद उन्होंने कई बड़े बयान दिए हैं तो चलिए उनके बारे में बात करते हैं।

शो मेल डॉमिनेटेड

दिव्या अग्रवाल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ”मुझे इस बात की खुशी है कि मैं अब इस शो से बाहर आ चुकी हूं। यह शो काफी हद तक मेल डॉमिनेटेड था और इसमें बहुत ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी शामिल थी।शो में हर कोई खुद को नोटिस करवाने की कोशिश कर रहा था। मैंने यह शो अपने फैंस की वजह से किया था। लंबे समय से मेरे फैंस मुझसे कह रहे थे कि मुझे एक और रियलिटी शो में हिस्सा लेना चाहिए।”

अलग-अलग घर में रहते हैं दिव्या और उनके पति

दिव्या अग्रवाल ने अपने पति से अलग रहने वाली बात पर भी चुप्पी तोड़ते हुए काफी कुछ बताया है। एक्ट्रेस ने फिल्मी ज्ञान को इंटरव्यू देते हुए कहां कि, वह और उनके पति अलग-अलग अपने-अपने से घर में रहते हैं उनके पति उनके पैरेंट्स के साथ रहते हैं वह अलग-अलग अपने घर में रहती हैं। दोनों एक दूसरे के लिए डेट प्लान करते हैं दोनों एक दूसरे को सरप्राइस प्लान करते हैं दोनों एक दूसरे से गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड के जैसे बात करते हैं रहते हैं और यह काफी अच्छी बात है क्योंकि हम हमारे साथ ना रहने से हमारे बीच छोटी-छोटी लड़ाइयां नहीं होती है जो की काफी अच्छा है।

दिव्या अग्रवाल का करियर

दिव्या ने ‘एमटीवी ऐस ऑफ स्पेस’ में हिस्सा लिया और इस शो की विजेता बनीं। इस जीत ने उन्हें टीवी इंडस्ट्री में और मजबूत पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में डेब्यू किया और हॉरर वेब सीरीज ‘रागिनी एमएमएस: रिटर्न्स’ के दूसरे सीजन में नजर आईं।उनके करियर में बड़ा मोड़ तब आया वह ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 1’ की विजेता बनीं। के बाद उन्हें काफी पहचान मिल गई और हर तरफ उनके चर्चे होने लगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Nia Sharma के हॉट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, फोटोशूट ने ढाया कहर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निया शर्मा Nia Sharma टीवी...

बाजार में बढ़े नकली 500 रुपये के नोट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऐसे करें पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय बाजार में नकली नोटों को...

IPL 2026 Final कब और कहां खेला जाएगा? RCB vs GT खिताबी मुकाबले की पूरी डिटेल जानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का इंतजार अब अपने...

हीटवेव में उल्टी-दस्त को न समझें मामूली, इस प्राकर रखें अपना ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भीषण गर्मी और हीटवेव के...

Ravivar Mantra: रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵