नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर साल एक से बढ़कर एक रियलिटी शो दस्तक देते हैं और अपने फैंस को दीवाना बना देते हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस (Bigg Boss) कई सालों से लगातार दर्शकों के बीच छाया हुआ है। तो वहीं खतरों के खिलाड़ी (Fear Factor: Khatron Ke Khiladi) और लॉकअप (Lock Upp ) ऐसे कई रियलिटी शो है जो आते ही सुर्खियों में छा जाते हैं। अब वहीं इन रियलिटी शो से जुड़ी अपडेट सामने आ रही है कि कौन से शो कब शुरू होंगे तो चलिए उसके बारे में आपको बताते हैं।
बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20)
सलमान खान Salman khan का रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 खत्म होने के बाद फैंस बड़े ही बेसब्री से इसके अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि, सीजन 19 का विनर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) बने थे। शो खत्म हो गया लेकिन नए शो का इंतजार आप फैंस को है। अभी से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जा रहा है कि बिग बॉस 20 जून और जुलाई के महीने में ही शुरू हो सकता है हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
लॉकअप सीजन 2 (Lock Upp 2)
‘लॉकअप’ का पहला सीजन MX Player पर 27 फरवरी 2022 में आया था। वहीं दूसरा सीजन Netflix पर आएगा। आपको बता दें कि पहले सीजन को कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने होस्ट किया था। अभी तक ‘लॉकअप सीजन 2’ (Lock Upp 2) की प्रीमियर डेट अनाउंस नहीं हुई हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि ये अप्रैल के अंत में या फिर मई की शुरुआत में आएगा।
द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2 (The Traitors 2)
करण जौहर (Karan Johar) का रिएलिटी शो ‘द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2’ भी आने वाला है। कहा जा रहा है कि सीजन 2 मई में आएगा। बता दें, इसके पहले सीजन की विनर Uorfi Javed और Nikita Luther बनी थीं। वहीं सीजन 2 में रिया चक्रवर्ती, मुनव्वर फारुकी, मल्लिका शेरावत, शालिनी पासी, संजय कपूर जैसे सेलेब्स के आने की बात सामने आ रही है। हालांकि अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
खतरों के खिलाड़ी 15 (Fear Factor: Khatron Ke Khiladi)
Rohit Shetty का शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 15वां सीजन पिछले साल नहीं आया था। वहीं इस साल मेकर्स ने वीडियो पोस्ट कर अनाउंस किया कि वे इस साल ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 15वां सीजन लेकर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, ये खबर भी आई है कि जून 2026 यह शो शुरू हो जाएगा।




