back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Khatron Ke Khiladi 15 में कौन मचाएगा धमाल, Rohit Shetty के शो के लिए कन्फर्म हुए ये नाम

Khatron Ke Khiladi 15 में कौन मचाएगा धमाल, Rohit Shetty के शो के लिए कन्फर्म हुए ये नाम को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) एक ऐसा शो है जहां पर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) शो को जज करते हैं और कई सारे कंटेस्टेंट्स इसमें शामिल होते हैं और अपने परफॉर्म करते हुए नजर आते हैं यानि स्टंट करते हैं। अब इस शो का सीजन 15 आने को तैयार है।खतरों के खिलाड़ी जल्द ही शुरू होने वाला है। शो का प्रमोशन भी शुरू हो गया है। इस बार शो की थीम है- डर का नया दौर। शो में इस बार कुछ पुराने तो कुछ नए चेहरे नजर आने वाले हैं। शो के कन्फर्म्ड कंटेस्टेंट की लिस्ट यहां देखें।

कौन कौन आयेंगे नजर

इस शो के प्रमोशन के लिए एक नया इंस्टाग्राम पेज बना है। इस पेज पर उन कंटेस्टेंट के नाम दिए गए हैं जो शो में इस साल हिस्सा लेंगे। इसमें कई बड़े चेहरे और नए चेहरे नजर आ रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं।

करण वाही

टीवी एक्टर करण वाही इस साल खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगे। करण वाही इससे पहले खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 में भी नजर आ चुके हैं।

गौरव खन्ना

बिग बॉस सीजन 19 के विनर गौरव खन्ना भी रोहित शेट्टी के शो में नजर आएंगे। गौरव खन्ना को बिग बॉस में काफी प्यार मिला था। अब रोहित के शो में उन्हें देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।

ऋत्विक धनजानी

लिस्ट में तीसरा नंबर टीवी एक्टर ऋत्विक धनजानी का है। ऋत्विक धनजानी खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 में भी नजर आए थे।

विशाल आदित्य सिंह

लिस्ट में चौथा नंबर विशाल आदित्य सिंह का है। विशाल बिग बॉस 13 का हिस्सा थे। इसके अलावा, विशाल खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का हिस्सा थे।

फरहाना भट्ट

लिस्ट में 5वां नाम बिग बॉस 19 की रनर अप फरहाना भट्ट का है। फरहाना भट्ट वो कंटेस्टेंट थीं जो पहले ही दिन घर से बेघर हो गई थीं। इसके बाद, फरहाना भट्ट की बिग बॉस में वापसी हुई और वो सीजन की पहली रनरअप बनीं।

अविनाश मिश्रा

लिस्ट में छठा नाम बिग बॉस 18 के घर में नजर आए कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा का है। अविनाश का नाम खतरों के खिलाड़ी के लिए लंबे वक्त से चर्चा में था। अब उनके नाम को कन्फर्म कर दिया गया है।

ओरी

ओरी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। ओरी को अक्सर सेलेब्स की पार्टी में देखा जाता है। अब ओरी रोहित शेट्टी के शो में नजर आएंगे।

जैस्मिन भसीन

लिस्ट में 8वां नाम एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन का है। जैस्मिन पहले भी खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा रह चुकी हैं। जैस्मिन सीजन 9 में नजर आई थीं।

अविका गौर

लिस्ट में 10वां नंबर पर कलर्स की बालिका वधु अविका गौर का है। अविका इससे पहले खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में नजर आई थीं। अब अविका सीजन 15 में स्टेंट करती नजर आएंगी।

शगुन शर्मा

खतरों के खिलाड़ी 15 में क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 एक्ट्रेस शगुन शर्मा का भी नाम है। शगुन शर्मा रोहित शेट्टी के शो में अब स्टंट करती नजर आएंगी।

रुबीना दिलैक

लिस्ट में 12वां नाम बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक का है। रुबीना सीजन 15 से पहले खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में नजर आई थीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Somwar Mantra: सोमवार के दिन करें इन खास मंत्रों का जाप, महादेव की होगी कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महादेव की पूजा अर्चना करने...

Nia Sharma के हॉट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, फोटोशूट ने ढाया कहर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निया शर्मा Nia Sharma टीवी...

बाजार में बढ़े नकली 500 रुपये के नोट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऐसे करें पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय बाजार में नकली नोटों को...

IPL 2026 Final कब और कहां खेला जाएगा? RCB vs GT खिताबी मुकाबले की पूरी डिटेल जानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का इंतजार अब अपने...

हीटवेव में उल्टी-दस्त को न समझें मामूली, इस प्राकर रखें अपना ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भीषण गर्मी और हीटवेव के...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵