नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। करण जौहर(Karan Johar) का रियलिटी शो द ट्रेटर्स (The Traitors) का पहला सीजन सुपरहिट रहा था। इस ओके खत्म होने के बाद लोग इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब इस शो से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है ये शो जल्द ही शुरू होने वाला है। इसमें कौन-कौन से सेलेब्स नजर आ सकते हैं इसकी भी एक लिस्ट जारी की गई है।
द ट्रेटर्स 2 में नजर आयेंगे ये सेलेब्स
रिपोर्ट के अनुसार, मल्लिका शेरावत ने दूसरे सीजन की शूटिंग में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है। शो के लिए उनका नाम कंफर्म बताया जा रहा है पिछले एक महीने से उनका नाम मीडिया में चर्चा में था, लेकिन उन्होंने अब तक इस खबर की न तो पुष्टि की और न ही खंडन।
इन बड़े सेलेब्स का भी नाम शामिल
सीजन 2 में मेकर्स ने एक्टर्स, इन्फ्लुएंसर्स और रियलिटी टीवी स्टार्स का एक जबरदस्त कॉम्बिनेशन लेकर आ रहा है। बिग बॉस तक की X पोस्ट के मुताबिक कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में मल्लिका शेरावत के नाम के बाद एक्ट्स रिया चक्रवर्ती भी सीजन-2 में नजर आएंगी। एक्टर दलिप तहिल और संजय कपूर भी करण जौहर होस्टेड शो का हिस्सा होने वाले हैं। बिग बॉस 17 के विनर रह चुके मुनव्वर फारूकी और बिग बॉस ओटीटी 2 के रनर-अप अभिषेक मल्हान का नाम भी लिस्ट में है। इनके अलावा पॉपुलर कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू) और शालिनी पासी भी इस बार शो का हिस्सा होंगी।
करण जौहर ने शुरू कर दी राजस्थान में शूटिंग
सीजन 1 में इस शो की लोकेशन की लोगों ने काफी तारीफ की थी इसका महल काफी अच्छा लग रहा था। वहीं सीजन 2 के लिए भी तैयारी जोरो से चल रहे है। वहीं दूसरा सीजन भी सूर्यगढ़ पैलेस में शूट किया जा रहा है, ये वहीं जगह है जहां जनवरी 2023 में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी हुई थी।
क्या है शो का फॉर्मेट
इट्स ओके फॉर्मेट की बात करें तो इस शो में कई सेलेब्स आते हैं और गेम खेलते हुए नजर आते हैं।द ट्रेटर्स इंडिया एक ऐसा रियलिटी शो है जो पूरी तरह भरोसे और धोखे पर टिका है। इसमें सभी कंटेस्टेंट्स को मिलकर दिए गए टास्क पूरे करने होते हैं, लेकिन चुनौती यह है कि उनके बीच में ही कुछ ‘गद्दार’ छिपे होते हैं। बाकी खिलाड़ियों को इन गद्दारों को पहचानना होता है।
पहले सीजन का कौन था विनर
इस शो का पहला सीजन साल 2025 में आया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था, पहले सीजन के विनर उर्फी जावेद और निकिता लूथर थे। अब देखना यह है कि सीजन 2 को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। और डिसीजन का कौन विनर बनता है।





