back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म Udta Teer में नजर आएंगे Sara Ali Khan और Ayushmann Khurrana, जानिए फिल्म की रिलीज डेट

Udta Teer फिल्म का ऐलान, Sara Ali Khan और Ayushmann Khurrana साथ आएंगे नजर, जानें रिलीज डेट अपडेट।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। करण जौहर (Karan Johar) की धर्मा प्रोडक्शंस ने अब तक एक से बढ़कर एक फिल्में निकली है तो वहीं एक नई फिल्म दस्तक देने को तैयार है। अब चौथी बार दोनों प्रोडक्शन हाउस साथ में कोलैबोरेशन करने जा रहे हैं। इस बार ये लेकर आ रहे हैं ‘उड़ता तीर'(Udta Teer) यह एक हाई-एनर्जी स्पाई कॉमेडी है जिसमें आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। तो चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में पूरी जानकारी।

कैसी है फिल्म

फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान नजर आने वाले हैं. ये फिल्म जासूसी की दुनिया को गंभीर नहीं बल्कि हल्के-फुल्के, मजेदार और मनोरंजक अंदाज में पेश करने वाली है। जैसे ही फिल्म की अनाउंसमेंट हुई दर्शन बड़े ही खुश हो गए और इस फिल्म की चर्चा चारों तरफ होने लगी।

इस फिल्म से आकाश ए कौशिक निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। आकाश ए कौशिक द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म को करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्वा मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने प्रोड्यूस किया है।

कब रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दें कि, इस फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंसमेंट हो गई है। ‘उड़ता तीर’ 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की जोड़ी दर्शकों को कैसी लगती है हालांकि पहली बार नहीं है कि जब दोनों एक साथ नजर आने वाले हैं।

इस साल दोनों की ये साथ में दूसरी फिल्म है।इसके अलावा दोनों ‘पति पत्नी और वो 2’ (Pati Patni Aur Woh 2) में नजर आने वाले हैं, जो कि 11 मई 2026 को ही रिलीज होगी। इस फिल्म के लिए भी दर्शक काफी उत्साहित हुए हैं।आयुष्मान अपनी यूनिक स्क्रिप्ट्स और अलग तरह की कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं।वहीं सारा अली खान का चुलबुला अंदाज इस फिल्म में अलग रंग भर सकता है। ऐसे में दोनों की केमिस्ट्री को लेकर अभी से चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Nia Sharma के हॉट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, फोटोशूट ने ढाया कहर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निया शर्मा Nia Sharma टीवी...

बाजार में बढ़े नकली 500 रुपये के नोट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऐसे करें पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय बाजार में नकली नोटों को...

IPL 2026 Final कब और कहां खेला जाएगा? RCB vs GT खिताबी मुकाबले की पूरी डिटेल जानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का इंतजार अब अपने...

हीटवेव में उल्टी-दस्त को न समझें मामूली, इस प्राकर रखें अपना ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भीषण गर्मी और हीटवेव के...

Ravivar Mantra: रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵