back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ललित मोदी का बड़ा खुलासा, सुनंदा पुष्कर को दी गई IPL में 25% हिस्सेदारी, गांधी फैमली और थरूर पर धमकाने का आरोप

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने गांधी परिवार और शशि थरूर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ललित मोदी के इस चौंकाने वाले दावे से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने की संभावना है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने गांधी परिवार और शशि थरूर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ललित मोदी के इस चौंकाने वाले दावे से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने की संभावना है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें बिना किसी निवेश के कोच्चि आईपीएल फ्रैंचाइज में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी देने वाले दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया था। मोदी ने दावा किया कि इसके लिए थरूर ने धमकियां दी और कहा कि साइन नहीं किया तो ईडी रेड, इनकम टैक्स की जांच और जेल भेजने की कार्रवाई होगी। 

दरअसल, हाल ही में फेमस यूट्यूबर राज शमानी के पॉडकास्ट में आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने गांधी परिवार और शशि थरूर के बारे में चौंकाने वाले दावे किए हैं। ललित मोदी ने खुलासा किया कि शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर को टीम में 25% हिस्सेदारी दी गई, जबकि उनका इस फ्रेंचाइजी से कोई सीधा संबंध नहीं था। मोदी ने बताया कि उन्‍हें दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया था। मोदी ने दावा किया कि सोनिया गांधी के आवास और खुद थरूर की ओर से धमकियां दी गईं। हालांकि शशि थरूर या गांधी परिवार की तरफ से अभी तक इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ललित मोदी के इन खुलासों ने आईपीएल से जुड़े विवादों को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। 

सुनंदा पुष्कर का टीम से कोई संबंध नहीं था, लेकिन दी गई हिस्‍सेदारी

ललित मोदी ने कहा कि मुझे कोच्चि टीम के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया। सुनंदा पुष्कर का टीम से कोई संबंध नहीं था, फिर भी उन्हें 25 प्रतिशत हिस्सेदारी दी गई। मैं इस पर साइन करने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं था। उन्‍होंने बताया कि बीसीसीआई के तत्कालीन अध्यक्ष को सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ से भी कॉल आए थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि जब उन्होंने इस सौदे पर सवाल उठाया और सिग्नेचर करने से मना किया, तो उन्हें कांग्रेस नेता शशि थरूर ने धमकाया। ललित मोदी ने बताया कि शशि थरूर ने फोन पर कहा कि अगर तुमने साइन नहीं किया तो ईडी रेड, इनकम टैक्स की जांच और जेल भेजने की कार्रवाई होगी।

BCCI चीफ ने भी बनाया था दबाव

ललित मोदी ने आगे बीसीसीआई के तत्कालीन अध्यक्ष शशांक मनोहर को लेकर भी अहम खुलासा किया। मोदी ने कहा कि उन्‍होंने भी उन पर दबाव बनाया था। शशांक ने ललित मोदी से कहा था कि 10 जनपथ से उन्हें कॉल आया और कहा गया कि इस सौदे को पूरा करना है। ललित मोदी ने बताया कि मुझे कहा गया था कि अगर मैंने रात तक दस्तावेजों पर हस्‍ताक्षर नहीं किए तो मुझे पद से हटा देंगे।

साइन करने के अगले दिन चौंक गए ललित मोदी

ललित मोदी ने बताया कि दस्तावेजों पर साइन करने के अगले दिन सुबह जब उन्होंने अखबारों में देखा कि शशि थरूर और सुनंदा पुष्कर शादी करने वाले हैं, तो वे चौंक गए। मोदी ने कहा कि मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि सुनंदा पुष्कर और शशि थरूर के बीच ऐसा रिश्ता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

शशि थरूर के बेटे को वॉशिंगटन पोस्ट ने नौकरी से हटाया, ईशान थरूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की भावुक पोस्‍ट

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर को अमेरिका में उन्‍हें नौकरी से निकाला गया है। ईशान...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵