नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।19 सितंबर से भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज (Ind vs ban test series) का आगाज होने वाला है। इसके बाद दोनों देशों के लिए बीच T20 मैचों का आयोजन होना है। हालांकि इसके लिए अभी तक टीम का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन एक विश्वस्त रिपोर्ट के हवाले से ये जानकारी सामने आई है की इसमें बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है।
गिल की अनुपस्थिति में ऋतुराज को मिल सकता है मौका
रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद टी20 मुकाबलों में ओपनिंग का दारोमदार शुभमन गिल के ऊपर है। हालांकि अब इन मुकाबलों में गिल को बाहर रखा गया है तो संभव है कि उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिल सकता है। बांग्लादेश के खिलाफ यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग ऋतुराज गायकवाड़ करते हुए दिख सकते हैं। फॉर्म के लिहाज से देखा जाए तो गायकवाड़ शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए अब तक 23 मैच खेले हैं जिसमें 633 रन बनाए हैं।
ऋषभ पंत को भी मिल सकता है आराम
ऋषभ पंत को अगर बांग्लादेश टी20 मुकाबलों से आराम दिया जाता है तो ईशान किशन की लॉटरी लग सकती है। ईशान काफी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं ऐसे में ईशान की वापसी टीम इंडिया में नई ऊर्जा भर सकतै है। आपको बता दें कि ईशान नें बुची बाबू स्पर्धा और दलीप ट्रॉफी में शतक लगाकर टीम में वापसी का दरवाजा खटखटाया है। ईशान के आलावा जो दूसरा नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है वो है संजू सैमसन का। ये देखना दिलचस्प होगा की मैनेजमेंट किस खिलाड़ी पर भरोसा जताता है।
संभावित टी20 टीम
यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, कप्तान सूर्यकुमार यादव, विकेटकीपर ईशान किशन, विकेटकीपर संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, खलील अहमद।




