नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शेफाली वर्मा भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने कई अहम मौके पर भारत के अपने बल्ले से जीत दिलाई है। वह अंडर 19 विश्व कप टीम की कप्तान थी जिन्होंने कप अपने नाम किया।
शेफाली वर्मा का शुरुआती जीवन
शेफाली वर्मा 28 जनवरी 2004 को रोहतक हरियाणा में जन्मी, हालांकि उनका परिवार मूलत अलवर से है। शेफाली अपने बचपन से ही क्रिकेट में रूचि रखती थीं। जब शेफाली की उम्र केवल 15 साल थी तब उन्होंने पहला इंटरनेशनल अर्धशतक लगा दिया था। शेफाली क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानती हैं। शेफाली के भाई भी क्रिकेट खेलते थे और वह क्लब शेफाली को लड़की होने के नाते खेलने का मौका नहीं देता था। इससे निपटने के लिए शेफाली के पिता ने उनके बाल कटवा लिए थे ताकि लड़के होने का भ्रम पैदा किया जा सके। एक दिन अपने भाई के बीमार होने पर वह जैसे तैसे उनकी जगह पर खेली थीं। उस सीरीज में वह मैन ऑफ द मैच भी बनी और मैन ऑफ द सीरीज भी बनीं।
शेफाली का इंटरनेशनल करियर
शेफाली ने क्रिकेट का अपना इंटरनेशनल सफर 24 सितंबर 2019 को शुरू किया जब उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए चुना गया था। जबकि 16 जून 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में डेब्यू किया। वनडे डेब्यू के केवल कुछ दिन बाद 27 जून 2021 को ही इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने टेस्ट डेब्यू भी कर लिया। उनके करियर के आंकड़ो की बात करें तो शेफाली ने भारत के लिए अबतक केवल 2 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें 242 रन बनाए हैं। वनडे क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 21 मैच खेले हैं जिसमें 531 रन जड़े हैं। टी20 क्रिकेट में तो उनके नाम बादशाहत है, उन्होंने 49 मुकाबले खेलते हुए 1198 रन बनाए हैं।
कम उम्र में मारी टीम इंडिया में एंट्री
शेफाली वर्मा उस समय सबसे ज्यादा चर्चा में थी जब उन्होंने बेहद उम्र में टीम इंडिया में एंट्री ले ली थी। ये वो मौका था जब टीम इंडिया को 2019 टी20 वर्ल्ड कप खेलना था। शेफाली वर्मा ने खुद को मानसिक तौर पर तैयार किया और उनका डेब्यू साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुआ। हालांकि उस समय शेफाली के चयन पारी काफी सवाल भी उठाए गए थे कि इतनी कम उम्र वह कैसे खेल पाएंगी। लेकिन साउथ अफ्रीका के साथ मैच खत्म होने तक सब जान चुके थे कि शेफाली किस स्तर की बल्लेबाज हैं।
वनडे टीम में चयन न होने पर लड़कों के साथ खेली क्रिकेट
शेफाली वर्मा की बल्लेबाजी शैली देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह टी20 फॉर्मेट की एक शानदार खिलाड़ी हैं। हालांकि यह शैली उसे वक्त उनके खिलाफ चली गई जब उन्हें वनडे टीम में आने के लिए संघर्ष करना पड़ा था। इससे पार पाने के लिए उन्होंने लड़कों के साथ तेज गेंदबाजी फेस करने का फैसला लिया था। उन्होंने बताया कि लड़के 135-140 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से बोलिंग करते थे।
शेफाली के नाम दर्ज उपलब्धियां
भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा को जुलाई 2024 में ICC Women’s Player of The Month के लिए नामांकित किया था। शेफाली के साथ इस लिस्ट में स्मृति मंधाना का नाम भी दर्ज है। उन्होंने जून 2024 में भी इस पुरस्कार को अपने नाम किया था। शेफाली उस टीम की कप्तान थीं जिसने अंडर 19 भारतीय महिला टीम का खिताब जीता था। इस स्पर्धा में उस भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराया था।
WPL में करती हैं दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व
शेफाली को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। उन्होंने दिल्ली के लिए 18 मैच खेलते हुए 35.06 की औसत से 561 रन बनाए हैं। 2023 संस्करण में उन्होंने 9 मैच में 252 रन बनाए जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 84 रहा और 2024 संस्करण में 9 मैच खेलते हुए ये आंकड़ा बढ़कर 309 हो गया और सर्वाधिक स्कोर 71 रहा। WPL 2024 में उनके नाम एक और रिकार्ड दर्ज है, वह एलिस पेरी और मेग लैनिंग के बाद तीसरी ऐसी खिलाड़ी है जिन्होंने उस संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाए थे।
शेफाली वर्मा की कुल नेट वर्थ
एक अनुमान के मुताबिक शेफाली वर्मा की कुल नेट वर्थ 11 करोड़ रूपए है। क्रिकेट के अलावा शेफाली बड़े बड़े ब्रांड्स को एंडोर्स करती हैं जिसके माध्यम से भी उन्हें आय प्राप्त होती है। BCCI कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक उन्हें पुरुष टीम के बराबर ही सैलरी मिलती है। वह बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।




