नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL के 19वें सीजन की शुरुआत होने वाली है। 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad और Royal Challengers Banglore के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला मैच खेला जाएगा। सीजन के शुरुआती दौर में सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस टीम के साथ नहीं जुडे़ंगे। उनकी जगह पर कप्तानी की कमान अभिषेक शर्मा को सौंपने की खबरें आ रही थी। लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार अब फ्रेन्चाइजी Ishan Kishan को कप्तानी सौंपनें पर विचार कर रही है। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान टीम के कप्तान होंगे।
ईशान के विस्फोटक प्रदर्शन के बाद दावेदारी मजबूत
ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बूते झारखंड को विजेता बनाया था। इसके बाद उन्हें टी20 विश्व कप की टीम में भी शामिल कर लिया गया। उसके बाद से तो माने उन्होंने पीछे मुड़कर भी नहीं देखा। एक-दो मैच को छोड़ दें तो उनका विस्फोटक प्रदर्शन लगातार बना हुआ है। टी20 विश्व कप के फाइनल में भी उन्होंने अर्धशतक लगाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके इसी प्रदर्शन को देखते हुए IPL 2026 के शुरुआती कुछ मैचों में SRH के कप्तान के रूप में उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।
जोश हेजलवुड के खेलने पर सस्पेंस?
एक ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के सोशल मीडिया पोस्ट के हवाले से खबर सामने आ रही है कि पैट कमिंस के साथ साथ जोश हेजलवुड रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। अगर आईपीएल की शुरुआत से पहले जोश हेजलवुड रिकवर नहीं हो पाते हैं तो यह निश्चित तौर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए झटका साबित होगा।
20 मैचों का शेड्यूल जारी
ईरान और ईजरायल समेत मीडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते और भारत के कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के कारण BCCI ने केवल शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया है। अब चूंकि चुनावी तारीखों का ऐलान हो गया है इसलिए जल्द ही IPL Governing Council की मीटिंग में आगामी शेड्यूल पर विचार किया जा सकता है।





