back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान राजनीतिक सौहार्द की खास तस्वीर देखने को मिली। नरेंद्र मोदी ने विदा हो रहे वरिष्ठ नेताओं की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन संसदीय व्यवस्था को समर्पित किया है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान राजनीतिक सौहार्द की खास तस्वीर देखने को मिली। नरेंद्र मोदी ने विदा हो रहे वरिष्ठ नेताओं की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन संसदीय व्यवस्था को समर्पित किया है और नए सदस्यों को उनसे सीख लेनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने खास तौर पर मल्लिकार्जुन खरगे, एच डी देवेगौड़ा और शरद पवार का जिक्र करते हुए उनके अनुभव और योगदान को सराहा।

PM मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि इन नेताओं ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा संसद को दिया है। उन्होंने कहा नए सांसदों को इनसे सीखना चाहिए कि सदन में निष्ठा के साथ कैसे काम किया जाता है लंबे समय तक संसद में काम करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है पीएम ने यह भी कहा कि संसद में बहस के दौरान मतभेद होते हैं, लेकिन ऐसे मौकों पर सभी नेता दलीय सीमाओं से ऊपर उठ जाते हैं।

राजनीति में पूर्ण विराम नहीं होता

अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि राजनीति में कभी भी फुल स्टॉप नहीं होता। कुछ सदस्य फिर से लौटने की उम्मीद के साथ जा रहे हैं कुछ सदस्य सार्वजनिक जीवन में नई भूमिका निभाएंगे उन्होंने कहा कि सभी नेताओं का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने भाषण में कहा कि जो लोग सार्वजनिक जीवन में होते हैं, वे कभी रिटायर नहीं होते। उन्होंने कहा, देश सेवा का जज्बा ही उन्हें आगे बढ़ाता है राजनीति में रहने वाले लोग न थकते हैं और न ही रुकते हैं

देवेगौड़ा पर हल्का-फुल्का कटाक्ष

खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा: “उन्होंने मोहब्बत हमारे साथ की और शादी मोदी जी के साथ।” उनका यह बयान सदन में हल्के-फुल्के माहौल का कारण बना। विदाई समारोह के दौरान यह साफ दिखा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद सभी नेताओं के बीच आपसी सम्मान बना रहता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऐसे मौके पर सभी नेता एक साथ आकर एक-दूसरे के योगदान को सम्मान देते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में पीएम मोदी की अपील का असर: मंत्री अलग-अलग अंदाज में पहुंचे दफ्तर, पैदल से लेकर ई-रिक्शा तक का सफर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री की अपील के बाद बिहार में शुक्रवार को मंत्रियों के अलग-अलग अंदाज देखने को मिले। सरकार के कई मंत्री पर्यावरण...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Somwar Mantra: बेल पत्ती चढ़ाकर इस मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे महादेव

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार को महादेव की पूजा...

Cannes 2026 में Huma Qureshi ने साड़ी में ढाया कहर, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2026) से...

DC vs RR Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजों का होगा जलवा या गेंदबाज मचाएंगे कहर?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और...

सफेद बॉडीसूट में वायरल हुआ Sonam Bajwa का हॉट लुक, फैन्स हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) ने...

DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन शुरू, जानें आवेदन से लेकर फीस तक पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...

PBKS vs RCB: धर्मशाला में होगी प्लेऑफ की जंग, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 61वां...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵