back to top
38.1 C
New Delhi
Thursday, May 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘कल कहेंगे कपड़ा मत पहनिए’, पीएम मोदी की अपील पर Tejashwi Yadav का बड़ा हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि सरकार समस्याओं का समाधान करने के बजाय लोगों से त्याग की अपील कर रही है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राष्ट्रीय जनता दल के नेता Tejashwi Yadav ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की हालिया अपील को लेकर बड़ा हमला बोला है। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा, “आज कह रहे हैं ये मत करो, कल कहेंगे कपड़ा मत पहनिए।” उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी समस्याओं का समाधान निकालना होता है, लेकिन मौजूदा सरकार जनता से लगातार त्याग और समझौते की अपील कर रही है। उन्होंने नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि उस फैसले से लोगों को भारी नुकसान हुआ था, कई लोग बेरोजगार हुए और छोटे उद्योग बंद हो गए। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि सरकार के पास किसी भी संकट से निपटने का स्पष्ट विजन और रोडमैप नहीं है।

‘सरकार है तो समाधान भी वही निकाले’-Tejashwi Yadav

RJD नेता ने कहा कि अगर देश में पेट्रोल-डीजल या दूसरी चीजों की कमी है तो उसे दूर करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जनता आखिर कब तक हर समस्या का बोझ उठाती रहेगी। तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि सरकार अगर किसी बड़े फैसले या लॉकडाउन जैसी स्थिति पर विचार कर रही है तो उसे स्पष्ट रूप से जनता के सामने रखना चाहिए।

बयान के बाद तेज हुई सियासत

तेजस्वी यादव के बयान के बाद बीजेपी और विपक्षी दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि विपक्ष हर मुद्दे पर राजनीति कर रहा है, जबकि RJD का आरोप है कि केंद्र सरकार लोगों की परेशानियों का ठोस समाधान देने में विफल रही है। बिहार में आगामी राजनीतिक गतिविधियों के बीच यह बयान अब नई बहस का मुद्दा बन गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

PM मोदी की अपील के खिलाफ बनारस में सड़कों पर उतरे सर्राफा कारोबारी, बेचने लगे झालमुरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PM मोदी की सोना खरीदने को लेकर की गई अपील का विरोध अब उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक पहुंच गया है।...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

असम में नई सरकार का विभाग बंटवारा, हिमंता सरमा ने मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली...

दिल्ली प्राइवेट बस गैंगरेप केस पर गरमाई राजनीति, AAP ने दिलाई निर्भया कांड की याद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में प्राइवेट बस में गैंगरेप...

Jennifer Winget का छाया ग्लैमरस अंदाज, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) भारतीय...

20 हजार से कम में मिल रहे ये दमदार 5G स्मार्टफोन, पुराना और स्लो मोबाइल आज ही बदलें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ...

थोक मंहगाई दर में भारी बढ़ोतरी ने 42 महीने का रिकार्ड तोड़ा, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को थोक महंगाई दर ने...

बकरीद से पहले बंगाल में पशु कटान पर पूरी तरह रोक? Suvendu Adhikari के फैसले से मचा सियासी घमासान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में बकरीद से पहले...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵