back to top
37.1 C
New Delhi
Wednesday, April 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Babar Azam जमकर हो रहे Troll, जानें क्यों Trend कर रहा यह Pak Cricketer

Babar Azam Trending: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान टीम के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में पकड़ मजबूत बनाई हुई है।

नई दिल्ली, रफ्तार। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान टीम के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में पकड़ मजबूत बनाई हुई है। ऑस्ट्रेलिया ने दोनों टेस्ट मुकाबले को बड़े अंतर से जीता है। ऑस्ट्रेलिया ने पहला मुकाबला 360 रनों से जीता था। दूसरा मुकाबला 79 रनों से अपने नाम किया था। सीरीज में पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी बाबर आजम का बल्ला खामोश है। बाबर ने एक भी 50 प्लस स्कोर नहीं किया है। इस कारण सोशल मीडिया पर बाबर का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है।

पूरी सीरीज में फ्लॉप हैं बाबर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच की पहली पारी में बाबर के आउट होने के बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। लोग उनका खूब मजाक बना रहे हैं। बाबर को लेकर कई मीम्स भी वायरल हो रहे। बता दें इस खिलाड़ी ने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 21 रनों की पारी खेली थी। दूसरी पारी में बाबर के बल्ले से 14 रन निकले थे।

बाबर ने टीम की टेंशन बढ़ाई

सीरीज के दूसरे मुकाबला में भी बाबर का बल्ला खामोश था। बाबर ने मैच की पहली पारी में भी केवल 1 रन बनाए थे। दूसरी पारी में बाबर ने 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि निर्णायक मुकाबले में बाबर के बल्ले से बड़ा स्कोर दिखेगा, लेकिन तीसरे मैच की पहली पारी में भी बाबर सिर्फ 26 रन पर आउट हो गए हैं। ऐसे में बाबर की बल्लेबाजी ने पाकिस्तान की टेंशन बढ़ाई है। खिलाड़ी ने अब तक सीरीज में सिर्फ 103 रन बनाए हैं। बता दें पाकिस्तान विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट टेबल में पहले स्थान पर थे। अब वह छठे स्थान पर आ गए हैं। इस कारण यूजर्स बोल रहे हैं कि बाबर का बल्ला सिर्फ नेपाल और जिम्बाब्वे जैसी कमजोर टीम के खिलाफ चलता है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन के पीछे सिर्फ मेहनत और प्रतिभा ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की मानसिक तैयारी भी अहम...
spot_img

Latest Stories

Pawan Khera Case: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, तेलंगाना HC की राहत पर लगी रोक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता Pawan Khera को लेकर...

Bigg Boss 20 से Khatron Ke Khiladi 15 तक, जानिए कब से शुरू होंगे ये रियलिटी शो

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर साल एक से बढ़कर...

RCB vs LSG: चिन्नास्वामी में रनों की बारिश तय, बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में Royal Challengers Bengaluru...

MP Board Result 2026: 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, ऐसे तुरंत चेक करें अपना रिजल्ट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE)...

AAP सांसद अशोक मित्तल के घर ED की रेड, हाल ही में बने थे राज्यसभा के डिप्टी लीडर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵