back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Asia Cup Final में पहुंचने को पाक टीम में बड़ा बदलाव, इन खिलाड़ियों को बाबर आजम ने किया बाहर

Pakistan vs Sri Lanka: एशिया कप 2023 में रोज रोमांचक मुकाबले हो रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया फाइनल में पहुंच चुकी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एशिया कप 2023 में रोज रोमांचक मुकाबले हो रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया फाइनल में पहुंच चुकी है। दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला आज श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से हो जाएगा। जो टीम यह मुकाबला जीतेगी, वह फाइनल में जगह बना लेगी। पाकिस्तान ने सुपर-4 राउंड के पहले मैच में बांग्लादेश को हरा दिया था। हालांकि उसे दूसरे मैच में भारत के खिलाफ 228 रनों से बड़ी हार देखनी पड़ी। अब श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम में बदलाव किया है। कप्तान बाबर आजम ने 5 बड़े बदलाव किए हैं।

ओपनर को कर दिया बाहर

बाबर आजम ने टीम के ओपनर को ही बाहर कर दिया है। ओपनर फखर जमां पिछले कुछ समय अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे थे। इस कारण प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह मो. हैरिस को मौका दिया गया है। दूसरे ओपनर इमाम उल हक टीम में बने हुए हैं। मो. रिजवान को विकेटकीपर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ऐसा रहेगा मिडिल ऑर्डर

श्रीलंका के खिलाफ इस नॉकआउट मुकाबले के लिए सऊद शकील को टीम में जगह दी गई है। स्टार स्पिन ऑलराउंडर मो. नवाज की भी वापसी कराई गई है। नवाज को फहीम अशरफ की जगह मौका मिला। बांग्लादेश और भारत के खिलाफ मैच में नवाज को मौका नहीं मिला था। इफ्तिखार अहमद ने नेपाल के खिलाफ तूफानी शतक लगाया था, पर भारत के खिलाफ वह जलवा नहीं दिखा पाए थे। इन्हें अहम मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

इन गेंदबाजों को मिली जगह

तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी शाहीन शाह अफरीदी संभालेंगे। स्टार तेज गेंदबाज हारिस रऊफ चोटिल हैं। चोट की वजह से नसीम शाह एशिया कप से बाहर हो गए हैं। इनकी जगह मो. वसीम जूनियर और जमान खान को मौका दिया गया है। स्पिनर के रूप में शादाब खान शामिल हुए हैं।

टीम में ये 5 बदलाव

श्रीलंका के खिलाफ पाक टीम की प्लेइंग इलेवन में 5 बदलावों हुए हैं। टीम में फखर जमां, फहीम अशरफ, आगा सलमान, नसीम शाह, हारिस रऊफ शामिल किया गया है।

पाकिस्तान की ये है प्लेइंग 11

कप्तान बाबर आजम कप्तान, मो. हारिस, इमाम-उल-हक, विकेटकीपर मो. रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मो. नवाज, मो. वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी, जमान खान।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 World Cup: पूर्व PAK खिलाड़ियों का मजाक उड़ाने पर घिरे शादाब खान, PCB ने बयान पर लगाई फटकार

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया को हराकर सुपर-8 में जगह बनाने के बाद पाकिस्तान टीम के शादाब खान...
spot_img

Latest Stories

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵