back to top
42.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Priyanka Gandhi Vadra: वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रियंका गांधी आज भरेंगी नामांकन

नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी कलपेट्टा नए बस स्टैंड पर सुबह 11 बजे रोड शो करेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए वायनाड से नामांकन दाखिल करेंगी। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी मौजूद रहेंगे। वायनाड से निर्वाचित होने पर प्रियंका पहली बार किसी सदन की सदस्य बनेंगी।

राहुल गांधी ने वायनाड सीट से दे दिया था इस्तीफा


राहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2024 में वायनाड और रायबरेली से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। इसके बाद उन्‍होंने वायनाड से इस्‍तीफा दे द‍िया और रायबरेली से सांसद बने रहने का फैसला किया था।


पति रॉबर्ट वाड्रा ने एक्स पर किया पोस्ट


प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने प्रियंका के नामांकन को लेकर एक्स पर पोस्ट किया, “नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं प्रियंका। आपका समर्थन करने के लिए हमेशा आपके साथ हूं। देश आपके स्वयं के अभियान और संसद में आगमन का इंतजार कर रहा है। भगवान आपका भला करे।”

BJP ने प्रियंका के खिलाफ नव्या हरिदास को मैदान में उतारा है


अगर हम बीजेपी की बात करें तो उन्होंने नव्या हरिदास को प्रियंका के खिलाफ मैदान में उतारा है। वह पेशे से मकैनिकल इंजीनियर हैं और भाजपा महिला मोर्चा की राज्य महासचिव के रूप में भी काम करती हैं।


राहुल गांधी ने किया पोस्ट


राहुल गांधी ने एक्स पर की गई पोस्ट में लिखा, “मेरे दिल में वायनाड के लोगों का विशेष स्थान है। मैं उनके लिए अपनी बहन प्रियंका से बेहतर प्रतिनिधि नहीं चुन सकता। मुझे विश्वास है कि प्रियंका वायनाड के लोगों के लिए संसद में एक शक्तिशाली आवाज होंगी।”

नामांकन से पहले करेंगी रोड शो


वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होगा और नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी कलपेट्टा नया बस स्टैंड पर सुबह 11 बजे रोड शो करेंगे। इस रोड शो के जरिए वह शक्ति प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद कलेक्टर के सामने प्रियंका गांधी वाड्रा अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

भूपेन बोरा का बड़ा खुलासा, राहुल गांधी से हुई बातचीत रही बेनतीजा, 22 फरवरी को भाजपा में होंगे शामिल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। असम की सियासत में बड़ी हलचल मची हुई है। पूर्व असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने खुलासा किया कि उन्होंने कांग्रेस...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

नमाज पढ़नी है तो सड़क पर नहीं, शिफ्ट में पढ़ें…बोले योगी, कहा- प्यार से मानेंगे तो ठीक, नहीं तो…”

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Premanand Maharaj Health Update: बिगड़ी तबीयत के चलते पदयात्रा स्थगित, भक्तों को नहीं होंगे दर्शन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वृंदावन के प्रसिद्ध संत Premanand Maharaj...

CSK vs SRH Pitch Report: चेपॉक में स्पिनर्स का चलेगा जादू या बल्लेबाज करेंगे रन बरसात?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स...

Google Pixel 10 की कीमत में बड़ी गिरावट, पहले कभी नहीं मिला इतना सस्ता फोन, जानें नई कीमत और ऑफर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की...

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते खर्च के बीच कौन सी EV खरीदना रहेगा फायदे का सौदा? जानिए पूरी डिटेल्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों...

Pati Patni Aur Woh Do का कैसा रहा प्रदर्शन, जानें पहले वीकेंड कितना हुआ कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵