back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rahul Gandhi New Address: राहुल गांधी जल्द हो सकते हैं नए घर में शिफ्ट, जानें उनका नया पता

Rahul Gandhi: राहुल गांधी की मोदी सरनेम मामले में संसद सदस्यता जाने के बाद 12 तुगलक लेन स्थित सरकारी बंगला खाली करना पड़ा था। अब वह नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं। फिलहाल वह अपनी मां के साथ रह रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। जल्द ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के घर का पता बदल सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राहुल गांधी ईस्ट निजामुद्दीन में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित द्वारा साल 1991 में खरीदे गए फ्लैट में शिफ्ट हो सकते हैं। शीला दीक्षित द्वारा खरीदे गए इस घर में उनके बेटे संदीप दीक्षित रहते थे, संदीप ने इस घर को लगभग खाली कर दिया है।

खाली करना पड़ा था सरकारी बंगला

राहुल गांधी की मोदी सरनेम मामले में संसद सदस्यता जाने के बाद 12 तुगलक लेन स्थित सरकारी बंगला खाली करना पड़ा था। बता दें कि राहुल पिछले 19 साल से इसी बंगले में रह रहे थे, घर खाली करने के बाद राहुल अपनी मां सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ में उनके साथ रहने चले गए थे।

क्या है मामला?

बता दें कि हाल ही में गुजरात हाईकोर्ट ने भी राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। ऐसे में उनकी संसद सदस्यता बहाल होने और वापस से सरकारी बंगला मिलने की संभावना कम नजर आ रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कांशीराम पर बयान को लेकर सियासत तेज: मंत्री असीम अरुण का राहुल गांधी पर हमला, कहा- इतिहास का ज्ञान नहीं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक Kanshi Ram की विरासत को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बहस तेज...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵