back to top
42.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Google Pixel 10 की कीमत में बड़ी गिरावट, पहले कभी नहीं मिला इतना सस्ता फोन, जानें नई कीमत और ऑफर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका हो सकता है. Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Google Pixel 10 इस समय भारी डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। Croma Sale में इस फोन पर कुल 20,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है.

क्लीन Android एक्सपीरियंस, दमदार कैमरा और लंबे समय तक मिलने वाले अपडेट्स की वजह से Pixel सीरीज हमेशा चर्चा में रहती है. अब यह फोन पहले से काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

Google Pixel 10 पर मिल रहा 20 हजार रुपये तक का डिस्काउंट

भारत में Google Pixel 10 को 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. लेकिन फिलहाल Croma पर यह फोन 15,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ 64,999 रुपये में लिस्टेड है।

इसके अलावा अगर ग्राहक HDFC Bank Credit Card से पेमेंट करते हैं तो उन्हें 5,000 रुपये का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा. इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर सिर्फ 59,999 रुपये रह जाती है। यानी ग्राहक इस डील में कुल 20,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

Google Pixel 10 के दमदार फीचर्स

Google Pixel 10 में 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 लगाया गया है। फोन Google Tensor G5 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें Android 16 का सपोर्ट मिलता है. खास बात यह है कि कंपनी इस फोन में 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा करती है।

कैमरा और बैटरी भी शानदार

फोटोग्राफी के लिए Google Pixel 10 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 48MP प्राइमरी कैमरा 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा 10.8MP टेलीफोटो लेंस सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10.5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 4970mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम मानी जा रही है।

Samsung Galaxy S25 Ultra पर भी बड़ी छूट

सिर्फ Google ही नहीं, Samsung का प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S25 Ultra भी इस समय भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। 1,29,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह फोन फिलहाल Flipkart पर 96,990 रुपये में उपलब्ध है. इसके अलावा बैंक ऑफर और कैशबैक का फायदा उठाकर ग्राहक इसे और सस्ते में खरीद सकते हैं।

क्या यह डील आपके लिए फायदे की है?

अगर आप प्रीमियम कैमरा, क्लीन Android और लंबे समय तक अपडेट वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Google Pixel 10 की यह डील काफी फायदे का सौदा साबित हो सकती है। वहीं Samsung Galaxy S25 Ultra उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है, जिन्हें बड़ा डिस्प्ले और हाई-एंड परफॉर्मेंस चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Premanand Maharaj Health Update: बिगड़ी तबीयत के चलते पदयात्रा स्थगित, भक्तों को नहीं होंगे दर्शन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वृंदावन के प्रसिद्ध संत Premanand Maharaj...

CSK vs SRH Pitch Report: चेपॉक में स्पिनर्स का चलेगा जादू या बल्लेबाज करेंगे रन बरसात?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स...

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते खर्च के बीच कौन सी EV खरीदना रहेगा फायदे का सौदा? जानिए पूरी डिटेल्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों...

Pati Patni Aur Woh Do का कैसा रहा प्रदर्शन, जानें पहले वीकेंड कितना हुआ कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की...

दिल्ली में बढ़ेगी भीषण गर्मी, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट, 45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में अब गर्मी लोगों की...

धूप से काली पड़ गई है स्किन, तो इस प्रकार करें ठीक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

Somwar Mantra: बेल पत्ती चढ़ाकर इस मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे महादेव

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार को महादेव की पूजा...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵