back to top
42.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संसद से EC दफ्तर तक मार्च कर रहे विपक्षी सांसदों को दिल्ली पुलिस ने रोका, अखिलेश यादव बेरिकेडिंग से कूदे

संसद से चुनाव आयोग तक मार्च कर रहे विपक्षी दलों के सांसदों को दिल्ली पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। यह मार्च कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में निकाला गया था।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। संसद से चुनाव आयोग तक मार्च कर रहे विपक्षी दलों के सांसदों को दिल्ली पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। यह मार्च कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में निकाला गया था, जिसमें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, डीएमके और कई अन्य दलों के सांसद शामिल थे।

मार्च का मकसद

विपक्षी दलों ने यह मार्च बिहार में हो रहे SIR और 2024 लोकसभा चुनाव में वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ किया। विपक्ष का कहना है कि चुनाव आयोग को सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपना जरूरी है, ताकि इन मुद्दों पर कार्रवाई हो सके।

दिल्ली पुलिस ने क्यों रोका मार्च

दिल्ली पुलिस का कहना है कि विपक्षी दलों ने मार्च के लिए अनुमति नहीं ली थी। इस वजह से संसद से चुनाव आयोग के दफ्तर तक पहुंचने से पहले ही सांसदों को रोक दिया गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए थे और कई जगह बैरिकेड लगाए गए।

मार्च में कौन-कौन शामिल

राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस की प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी, डीएमके और अन्य दलों के सांसद इसमें मौजूद रहे। मार्च की शुरुआत संसद भवन के मकर द्वार से हुई, जहां सभी सांसद राष्ट्रीय गान गाकर इकट्ठा हुए।

नेताओं के बयान

जयराम रमेश कांग्रेस: हमारा मूल अनुरोध है कि विपक्षी सांसद सामूहिक रूप से ज्ञापन दें, न कि सिर्फ एक प्रतिनिधिमंडल। 

अखिलेश यादव सपा: सरकार वोट चोरी के साथ है, अब सुनने की कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। विपक्षी दलों ने बीते दिन ही इस मार्च का ऐलान किया था। SIR प्रक्रिया और “वोटर धोखाधड़ी” का मुद्दा खासकर बिहार की राजनीति में इन दिनों गर्माया हुआ है, जिस पर INDIA ब्लॉक ने चुनाव आयोग तक अपनी बात रखने का फैसला लिया।

प्रियंका चतुर्वेदी शिवसेना: चुनाव आयोग घबराया हुआ है, वो चुने हुए जन प्रतिनिधियों से नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि उनके पास जवाब नहीं है। हमने तथ्यों के साथ बहुत सारे सवाल उठाए हैं. हमने देशहित में बात रखी है और उनकी जवाबदेही बनती है लेकिन वो जवाब देने से बच रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

नमाज पढ़नी है तो सड़क पर नहीं, शिफ्ट में पढ़ें…बोले योगी, कहा- प्यार से मानेंगे तो ठीक, नहीं तो…”

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान सड़कों पर नमाज पढ़ने के मुद्दे पर बड़ा...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

BCCI अब RTI के दायरे में नहीं, CIC ने पलटा 2018 का फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI...

Diana Penty ने Cannes 2026 में बिखेरा जलवा, गोल्डन साड़ी मे दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय हर तरफ कान्स...

नमाज पढ़नी है तो सड़क पर नहीं, शिफ्ट में पढ़ें…बोले योगी, कहा- प्यार से मानेंगे तो ठीक, नहीं तो…”

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Premanand Maharaj Health Update: बिगड़ी तबीयत के चलते पदयात्रा स्थगित, भक्तों को नहीं होंगे दर्शन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वृंदावन के प्रसिद्ध संत Premanand Maharaj...

CSK vs SRH Pitch Report: चेपॉक में स्पिनर्स का चलेगा जादू या बल्लेबाज करेंगे रन बरसात?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स...

Google Pixel 10 की कीमत में बड़ी गिरावट, पहले कभी नहीं मिला इतना सस्ता फोन, जानें नई कीमत और ऑफर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की...

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते खर्च के बीच कौन सी EV खरीदना रहेगा फायदे का सौदा? जानिए पूरी डिटेल्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵