back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिरोजाबाद मुठभेड़ में बाल-बाल बचे ACP अनुज चौधरी, कुख्यात बदमाश नरेश पंडित पुलिस कार्रवाई में ढेर

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एक मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश नरेश पंडित मारा गया। इस दौरान, ASP अनुज चौधरी बाल-बाल बचें, ASP की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी थी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। जहां यूपी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 50,000 रुपये का इनामी और कुख्यात बदमाश नरेश पंडित ढेर हो गया है। बदमाश नरेश पंडित के खिलाफ कई थानों में करीब एक दर्जन से ज्‍यादा अपराधिक केस दर्ज थे। 

इस मुठभेड़ के दौरान ASP अनुज चौधरी की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी, जिससे उनकी जान बच गई। वहीं एक अन्य पुलिस अधिकारी संजीव दुबे भी गोली लगने से घायल हो गए। मारे गए बदमाश नरेश पंडित के पास से दो पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस और लगभग 40 लाख रुपये नगदी बरामद किए गए हैं।

मुठभेड़ में मारा गया बदमाश नरेश पंडित

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 8 बजे, थाना मक्खनपुर इलाके के बीएमआर होटल के पीछे पुलिस को इनामी बदमाश नरेश पंडित की मौजूदगी की सूचना मिली। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें 50,000 रुपये का इनामी नरेश पंडित मारा गया।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि नरेश पंडित ने पहले से ही एक थैले में हथियार छिपा रखे थे, जिनका उसने पुलिस पर फायरिंग के दौरान इस्तेमाल किया। नरेश पर अलीगढ़ समेत कई जिलों में एक दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज थे और उस पर डीआईजी आगरा रेंज द्वारा 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

कैश लूट कांड का मुख्‍य सरगना था नरेश पंडित

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने नरेश पंडित के कब्जे से दो पिस्टल, भारी संख्या में कारतूस और लगभग 40 लाख रुपये नगदी बरामद की है। नरेश हाल ही में 30 सितंबर को फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में हुई 2 करोड़ रुपये से अधिक की कैश लूट का मुख्य सरगना था। इस मामले में पुलिस पहले ही उसके छह साथियों को गिरफ्तार कर 1 करोड़ रुपये नगदी और हथियार बरामद कर चुकी थी, लेकिन नरेश फरार था।

पुलिस को देख नरेश ने शुरु कर दी फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, नरेश पंडित हाल ही में शौच के बहाने थाना मक्खनपुर इलाके के नेशनल हाईवे नंबर 2 पर पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला था। उसकी तलाश में पूरे जिले में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। रविवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि वह हाईवे नंबर 2 के बीएमआर होटल के पास देखा गया है। जब पुलिस वहां पहुंची, तो नरेश ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की और नरेश मुठभेड़ में ढेर हो गया।

बाल-बाल बचे अनुज चौधरी

इस मुठभेड़ में एसओ रामगढ़ संजीव दुबे गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया। सबसे बड़ा चौंकाने वाला मोड़ यह रहा कि अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज चौधरी की बुलेटप्रूफ जैकेट ने उनकी जान बचा ली, वरना घटना और भी गंभीर हो सकती थी।

पुलिसकर्मियों को होगा सम्‍मान 

घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी सौरभ दीक्षित ने मीडिया को बताया कि मुठभेड़ में शामिल पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। मृतक बदमाश नरेश पंडित का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

फिरोजाबाद में सिरसागंज के टेंट हाउस में भीषण आग लगने से सब कुछ जलकर राख, जानिए अब क्या है ताजा हालत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक टेंट हाउस में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Cannes 2026 में Huma Qureshi ने साड़ी में ढाया कहर, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2026) से...

DC vs RR Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजों का होगा जलवा या गेंदबाज मचाएंगे कहर?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और...

सफेद बॉडीसूट में वायरल हुआ Sonam Bajwa का हॉट लुक, फैन्स हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) ने...

DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन शुरू, जानें आवेदन से लेकर फीस तक पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...

PBKS vs RCB: धर्मशाला में होगी प्लेऑफ की जंग, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 61वां...

Post Office FD में 5 साल के लिए जमा किए 2 लाख रुपये, मैच्योरिटी पर मिलेंगे करीब 2.90 लाख

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵