back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Anupama Serial Twist: क्या खत्म हो जाएगा पूरा शाह परिवार, अनु और अनुज की शादी से पहले बड़ा हादसा

अनुपमा के नए प्रोमो ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। आने वाले एपिसोड में बड़ा ट्वीट देखने को मिलने वाला है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। छोटे पर्दे पर राजन शाही का फैमिली ड्रामा शो ‘अनुपमा’ लोगों का फेवरेट टीवी सीरियल बन गया है। इस शो में कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिले हैं, लेकिन अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट अगले एपिसोड में दिखने वाला है। अनु और अनुज की शादी की तैयारी आशा भवन में चल रही है। इस दौरान शाह परिवार बड़ी मुसीबत में फंसने वाला है। बता दें कि, 15 साल का लीप आने वाला है इसकी शुरुआत शो के प्रोमो से होती है, जिसमें एक बड़ा हादसा होते हुए नजर आ रहा है।

आध्या और अंश स्ट्रांग बॉन्डिंग देख जलती हैं डिंपी

शो ‘अनुपमा’ में डिंपी घर में आध्या और अंश की स्ट्रांग बॉन्डिंग को देखकर जलने लग जाती हैं। ऐसे में अनुज डिंपी को समझाता है कि तुम्हें खुश होना चाहिए कि सब एक साथ हैं। हालांकि, डिंपी अनुज की बातों को नहीं समझती है और कहती हैं कि आध्या से कहें की वह मेरे बेटे से दूर रहे। 

तोषु करते हैं घर बेचने की डील 

दूसरी तरफ तोषु अलग ही खेल खेलने लगते हैं। वह राजपाल के साथ मिलकर आशा भवन को बेचने की प्लानिंग करते हैं। तोषु घर बेचने की डील को कंफर्म कर देते हैं और अनुपमा से बदला लेने की प्लानिंग करते हैं। वहीं, अनुपमा अपने बिजनेस ‘अनु की रसोई’ को आगे बढ़ाने में मन लगाकर काम करती हैं।

शो अनुपमा में आएगा सबसे बड़ा ट्विस्ट

अनुपमा का एपिसोड खत्म होने के बाद प्रोमो दिखाया जाता है जिसमें अनुपमा अनुज से फोन पर बात कर रही होती हैं। दोनों बिजनेस और अपने बच्चों को लेकर काफी खुश होते हैं। इस दौरान बच्चों के चीखने चिल्लाने की आवाजें आती है। ऐसे में जब अनुपमा पीछे मुड़कर देखती हैं तो हैरान रह जाती हैं। अनुपमा की हैरानी की वजह यह है कि घर में आग लग जाती है और बच्चे इस आग में फंस जाते हैं। घर में लगी इस आग से पूरा शाह परिवार खत्म हो जाएगा या फिर कोई नया मोड़ आएगा इस बारे में अगला एपिसोड देखने के बाद ही पता चलेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘इतना मारूंगी’ डायलॉग पर आवेज दरबार का डांस हुआ वायरल, अनुपमा फैंस हुए खूब एंटरटेन, अनुज ने भी दिया रिएक्शन

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टीवी शो अनुपमा इस समय अपनी बढ़ती लोकप्रियता के साथ टीआरपी लीडर बना हुआ है। रुपाली गांगुली का...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Cannes 2026 में Huma Qureshi ने साड़ी में ढाया कहर, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2026) से...

DC vs RR Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजों का होगा जलवा या गेंदबाज मचाएंगे कहर?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और...

सफेद बॉडीसूट में वायरल हुआ Sonam Bajwa का हॉट लुक, फैन्स हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) ने...

DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन शुरू, जानें आवेदन से लेकर फीस तक पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...

PBKS vs RCB: धर्मशाला में होगी प्लेऑफ की जंग, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 61वां...

Post Office FD में 5 साल के लिए जमा किए 2 लाख रुपये, मैच्योरिटी पर मिलेंगे करीब 2.90 लाख

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵