back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी के ढाई लाख रुपए का इनामी मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर अनुज कनौजिया मुठभेड़ में ढेर

माफिया मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर अनुज कन्नौजिया मुठभेड़ में मारा गया है। पिछले पांच वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा था।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से माफिया मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर अनुज कन्नौजिया आखिरकार पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। जिसमें उत्तर प्रदेश एसटीएफ के गोरखपुर यूनिट और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर इसे अंजाम दिया है। उसे जमशेदपुर में घेर मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया। अनुज के पिता जो पेशे से शिक्षक रहे हैं, उन्होंने अनुज के बदमाश बनने के पीछे की बात बताई कि आखिर अनुज इस रास्ते पर कैसे चल पड़ा?

पांच सालों से पुलिस को चकमा दे रहा था

माफिया मुख्तार अंसारी गैंग में शामिल शार्प शूटर अनुज कन्नौजिया जो कि, पांच सालों से पुलिस को चकमा दे रहा था। हाल ही में डीजीपी कार्यालय ने उसे पकड़ने की अपनी नाकाम कोशिश में उसपर इनाम घोषित किया था जिसमें बाद में इनाम की राशि भी बढ़ाई गई थी। बता दे पुलिस जानकारी अनुसार, अनुज के खिलाफ मऊ आजमगढ़ और गाजीपुर जिलों के थानों में करीब 23 मामले दर्ज थे। जिसमें गुंडा ऐक्ट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, रंगदारी ये सभी मुकदमे शामिल थे। 

मऊ के चिरैयाकोट के बहलोलपुर गांव का रहने वाला था

मऊ के चिरैयाकोट के बहलोलपुर गांव का रहने वाला था अनुज कनौजिया, पुलिस ने उसपर शिंकजा कसने इससे पहले भी कई बार प्रयास किए थे जिसमें उन्हें नाकामी हासिल हुई थी वही इससे पहले उसपर दबाव बनाने प्रशासन ने पिछले दिनों आजमगढ़ स्थित उसके घर को बुलडोजर से गिरा दिया गया था। और इसके साथ ही उसके परिवार वालों पर भी गैंग्स्टर एक्ट तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया। जमशेदपुर के गोविंदपुर के भूमिहार सदन के पास उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने झारखंड पुलिस के साथ मिलकर उसे घेर लिया। जिसमें भारी गोलीबारी के बाद मुठभेड़ में अनुज कन्नौजिया को पुलिस ने मार गिराया।

ये मुठभेड़ में नही बल्कि पुलिस ने ही पकड़कर मारा है-अनुज के पिता

अनुज की हत्या के बाद इस पूरे मामले में पिता ने बताया कि, अनुज कनौजिया को पुलिस ने ही पकड़कर मारा है ना कि कोई मुठभेड़ हुई है ये तो महज बताने के लिए कहानी रची गई है। हां अनुज और मुख्तार अंसारी का संपर्क था, और शायद उनके लिए अनुज ने काम भी किया होगा। लेकिन इन सब में मैं सिर्फ यही कहूंगा कि बदमाश वो सिर्फ अपने भाई की हत्या का बदला लेने के बना था जिसमें उसने अपने भाई को मारनेवाले को जान से मार दिया था। लेकिन पुलिस जो कुछ भी बता रही वो सब झूठ है, इसके साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि मैं कोर्ट नहीं जाऊंगा, मेरी कौन ही सुनेगा। उन्होनें मेरे बेटे पर झूठे मुकदमें दर्ज किए। 

अनुज कनौजिया की पत्नी जेल में

फिलहाल शूटर अनुज कनौजिया की पत्नी भी मऊ जेल में बंद है, पुलिस के दिए जानकारी अनुसार, अनुज से शादी के बाद रीना भी पति के अवैध कामों को संभालती थी। साल 2023 से ही रंगदारी के मामले में पुलिस ने रीना को रांची से अरेस्ट किया था। उसके साथ उसके दो बच्चे भी साथ में बंद हैं। गौरतलब है कि चार दिन पहले ही अनुज कनौजिया पर इनाम की रकम पुलिस महानिदेशक ने ढाई लाख रुपए कर दी थी जिस पर अब मऊ जनपद के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, जिसने इसकी सूचना दी थी ये इनाम की रकम उसे दी जाएगी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Cannes 2026 में Huma Qureshi ने साड़ी में ढाया कहर, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2026) से...

DC vs RR Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजों का होगा जलवा या गेंदबाज मचाएंगे कहर?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और...

सफेद बॉडीसूट में वायरल हुआ Sonam Bajwa का हॉट लुक, फैन्स हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) ने...

DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन शुरू, जानें आवेदन से लेकर फीस तक पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...

PBKS vs RCB: धर्मशाला में होगी प्लेऑफ की जंग, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 61वां...

Post Office FD में 5 साल के लिए जमा किए 2 लाख रुपये, मैच्योरिटी पर मिलेंगे करीब 2.90 लाख

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵