back to top
29.1 C
New Delhi
Tuesday, May 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

GenZ कर्मचारी ने फ्लाइट से ठीक पहले रद्द हुई छुट्टी के बावजूद बहस न करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। आमतौर पर ऐसे हालात में लोग अपने बॉस से बात कर मामला सुलझाने की कोशिश करते हैं या फिर नाराजगी जताते हैं। लेकिन एक GenZ कर्मचारी ने इस स्थिति को अलग अंदाज में हैंडल किया। उन्होंने न तो बहस की और न ही छुट्टी बचाने की कोशिश में लंबी बातचीत की। इसके बजाय, एयरपोर्ट से ही एक वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो में उन्होंने साफ कहा कि अब उनका लैपटॉप सीधे 10 दिन बाद ही खुलेगा। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

00d3a7c2da7f1dfad9b01762d38035b8-BB.jpg

क्‍या है पूरा मामला?

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सिमरन नाम की एक कर्मचारी एयरपोर्ट से अपनी बात रखती नजर आ रही हैं। उनका कहना है कि उनके मैनेजर ने आखिरी समय पर उनकी छुट्टी रद्द कर दी, जबकि वह पहले ही यात्रा के लिए निकल चुकी थीं और उनके दोस्त भी वहां पहुंच चुके थे। सिमरन वीडियो में बताती हैं कि उन्होंने 22 जनवरी को ही मैनेजर को सूचित कर दिया था कि 19 फरवरी को वह वियतनाम यात्रा पर जाएंगी। उस समय किसी तरह की आपत्ति नहीं जताई गई थी। लेकिन फ्लाइट से ठीक पहले छुट्टी कैंसिल होने की सूचना मिली। 

वीडियो में वह साफ कहती हैं कि वह काम इसलिए करती हैं ताकि घूम सकें और जिंदगी को खुलकर जी सकें। सिमरन कहती हैं कि “मुझे सिर्फ काम करने का शौक नहीं है, मैं अपनी आजादी महसूस करने के लिए कमाती हूं।” वह यह भी कहती हैं कि अब उनका लैपटॉप सीधे 10 दिन बाद ही खुलेगा। सिमरन अपने माता-पिता से मिली आजादी का जिक्र करते हुए कहती हैं कि जब परिवार ने भरोसा दिया है, तो वह बेवजह डरकर अपने प्लान नहीं बदलेंगी। साथ ही वह बेबाक अंदाज में कहती हैं “मैनेजर हैं, मैनेजर ही रहें… क्या अब उनसे भी डरूं?” 

वायरल वीडियो के बाद छिड़ी बहस

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पर्सनल फ्रीडम और वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर चर्चा तेज हो गई है। एक वर्ग का मानना है कि नौकरी में प्रोफेशनलिज्म और जिम्मेदारी सबसे अहम होती है, खासकर जब बात पूर्व निर्धारित काम की हो। वहीं दूसरी ओर, कई लोग “मी टाइम” और व्यक्तिगत आजादी को भी उतना ही जरूरी बता रहे हैं। उनका तर्क है कि अगर कोई पहले से छुट्टी की सूचना दे चुका है, तो आखिरी समय पर बदलाव करना उचित नहीं है।

वीडियो पर आए कमेंट्स में बड़ी संख्या में यूजर्स सिमरन के समर्थन में नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि उन्हें GenZ की यही बात पसंद है कि वे अपनी प्राथमिकताओं को लेकर स्पष्ट रहते हैं। वहीं, कुछ लोगों ने इस पूरे मामले को कम्युनिकेशन गैप का नतीजा बताया।

Advertisementspot_img

Also Read:

सुप्रीम कोर्ट ने NCERT कंटेंट पर जताई थी आपत्ति, CJI ने बताई साजिश, 11 मार्च को होगी सुनवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की शीर्ष अदालत सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा 8 की एक पुस्तक में न्यायपालिका को लेकर प्रकाशित कथित आपत्तिजनक सामग्री पर कड़ा रुख...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

ब्लैक ड्रेस में Tamannaah Bhatia का छाया ग्लैमर, बोल्ड अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया Tamannaah Bhatia...

बिहार में 30 दिन में निपटानी होगी जनता की शिकायत, देरी पर अधिकारी होंगे सस्पेंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में जनता की शिकायतों के...

घर पर ही बनाएं ये खास आम पापड़, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम आते ही...

इस दिन से शुरू होगा Cannes Film Festival, जानिए कहां कैसे देख सकेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नियाभर के फिल्म प्रेमियों की...

Hantavirus को लेकर भारत अलर्ट, ICMR ने Andes Virus पर बढ़ाई निगरानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोरोना का दंश झेलने के बाद...

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, जानिए शुभेंदु अधिकारी सरकार के 5 बड़े ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी...

PM मोदी ने क्यों कहा- एक साल तक सोना मत खरीदिए? जानिए Forex Reserves पर कैसे पड़ता है असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi की लोगों से...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵