back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वर्दी के नशे में चूर जौनपुर के दारोगा ने गिड़गिड़ाती बुजुर्ग महिला को कहा, तेरा नाती मिलेगा तो एनकाउंटर…

कानून जिसका हर किसी को डर होता है लेकिन वही जब कानून में बैठा व्यक्ति ही इसका दुरुपयोग करने लग जाए तो ये वाकई विचारणीय बात है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हमें कोई मुसीबत आती है चोरी, हत्या या जमीन कब्जें से संबंधित तो सबसे पहले हमें पुलिस विभाग ही याद आता है कि, थाने में कॉलकर मदद मांग लो। वे तुरंत हमारी मदद करेगें हमें न्याय दिलाऐगें लेकिन क्या हो जब वर्दी के नशे में पुलिस मदद मांगनेवाले को ही झूठे आरोप में फंसाकर एनकाउंटर की धमकी दे। ऐसा ही वाक्या अभी उत्तरप्रदेश के जिले जौनपुर आया है जहां एक वर्दी के नशे में चूर दारोगा ने बुजुर्ग महिला जो मदद के लिए पैरों में गिड़गिड़ा रही थी उस बुजुर्ग महिला को उसकी नाती का एनकाउंटर करने की धमकी दे रहा है।

योगी आदित्यनाथ की सरकार का प्रदेश उत्तरप्रदेश का जिला जौनपुर जहां के वर्दी के नशे में चूर दारोगा मंशाराम गुप्ता कानून को ठेंगा दिखा रहे है। जो पुलिस आपकी सेवा में तत्पर रहने का लक्ष्‍य लिए हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के दारोगा ने दोबारा धमकी दी है। बता दें, मामला जौनपुर के सरायख्वाजा थाने के अंतर्गत कोठवार बाजार का है जहां दारोगा बुजुर्ग महिला को उसकी नाती का एनकाउंटर करने की धमकी दे रहा है। साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. फिलहाल, पुलिस अधीक्षक ने वीडियो को संज्ञान में लेकर दारोगा को निलंबित कर दिया है। 

 बता दे, पूरा मामला सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार गांव का है, जहां वायरल वीडियो में दिख रहे दारोगा का नाम मंशाराम गुप्ता है। जिनकी तैनातगी सरायख्वाजा थाने में ही है। दारोगा जिस विशाल का नाम लेकर उसका एनकाउंटर करने की धमकी दे रहे हैं, उस विशाल यादव के माता-पिता का देहांत हो चुका है। विशाल और उसके भाई का पालन-पोषण कर रही उसकी नानी कलावती उसके घर रहती है। जो कि, मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है, जिसको लेकर दूसरा पक्ष न्यायालय में चल रहे विचाराधीन मामले में उस जमीन पर जबरदस्ती निर्माण कार्य करके कब्जा करना चाह रहा था। जिसपर विशाल और उसकी नानी द्वारा इसका विरोध करके निर्माण कार्य रोका गया तो दारोगा मंशाराम गुप्ता पुलिसकर्मियों और राजस्व टीम के साथ पहुंचकर जबरन कब्जा कराने के लिए पीड़ित को ही धमकाने लगे। और बुजुर्ग महिला जो उनसे मदद की गुहार लगाने उनके पैरों में गिड़गिड़ा रही थी। उन्हें ही दारोगा मंशाराम गुप्ता ने धमकी दी कि, अभी मुकदमा लाद ही दिया हूं। और अबकी बार मिलेगा तो तेरे नाती विशाल का एनकाउंटर कर दूंगा । 

बता दे, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मौके पर पहुंचे दारोगा मंशाराम गुप्ता जबरन निर्माण कार्य कर रहे दूसरे पक्ष का ही सहयोग करते हुए हमें धमकी देने लगे। मौके पर पहुंचे दारोगा मंशाराम गुप्ता जबरन निर्माण कार्य में सहयोग कर रहे हैं। सोमवार की देर शाम दारोगा कोठवार क्षेत्र में पहुंचे उनके साथ राजस्व की टीम भी मौजूद थी। विशाल की नानी ने जब इसका विरोध किया तो मंशाराम गुप्ता वर्दी की अकड़ में एनकाउंटर की धमकी पर उतर आए और सबके सामने एनकाउंटर की धमकी दे डाली। 

इस भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने इस पूरे घटनाक्रम का दारोगा जी के धमकी वाले अंदाज का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। जब यह वीडियो वायरल हुआ तो उत्तर प्रदेश पुलिस की किरकिरी होने लगी। जिसके बाद मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आया। जिसपर घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि, दारोगा के वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की जांच पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश सिंह द्वारा की जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Cannes 2026 में Huma Qureshi ने साड़ी में ढाया कहर, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2026) से...

DC vs RR Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजों का होगा जलवा या गेंदबाज मचाएंगे कहर?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और...

सफेद बॉडीसूट में वायरल हुआ Sonam Bajwa का हॉट लुक, फैन्स हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) ने...

DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन शुरू, जानें आवेदन से लेकर फीस तक पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...

PBKS vs RCB: धर्मशाला में होगी प्लेऑफ की जंग, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 61वां...

Post Office FD में 5 साल के लिए जमा किए 2 लाख रुपये, मैच्योरिटी पर मिलेंगे करीब 2.90 लाख

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵