खड़गे ने BJP पर साधा निशाना, कहा- विपक्षी एकता से डर गई भाजपा; पुराने सहयोगियों से समझौते के लिए लगा रही दौड़

Opposition Meeting: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश इस समय सुरक्षित नहीं है। हम (विपक्षी दल) मिलकर देश के लोकतंत्र
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

नई दिल्ली, हि.स.। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्षी एकता से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भयभीत है। इसीलिए भाजपा अध्यक्ष और उनके नेता अपने पुराने सहयोगियों से समझौता करने के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य की दौड़ लगा रहे हैं। हमारी एकता से वह डर गए हैं। खड़गे ने कहा कि हमारी एकता को देखकर भाजपा ने 30 पार्टियों की बैठक बुलाई है। पहले वे अपने गठबंधन की बात तक नहीं करते थे

हम सब मिलकर आज 11 राज्यों में सरकार में

कांग्रेस अध्यक्ष ने मंगलवार को बेंगलुरु में विपक्षी पार्टियों की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि बेंगलुरु में 26 पार्टियां एकजुट होकर काम करने के लिए मौजूद हैं। हम सब मिलकर आज 11 राज्यों में सरकार में हैं। खड़गे ने कहा कि भाजपा को अकेले 303 सीटें नहीं मिलीं। उसने अपने सहयोगियों के वोटों का इस्तेमाल किया और सत्ता में आई और फिर उन्हें त्याग दिया। इस बैठक में हमारा इरादा अपने लिए सत्ता हासिल करना नहीं है बल्कि लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय की रक्षा करना है। खड़गे ने कहा है कि आगामी दिनों में 11 लोगों की एक कार्यसमिति बनाई जाएगी। यह समिति आगे की रूपरेखा तैयार करेगी।

मिलकर करेंगे देश के लोकतंत्र की रक्षा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश इस समय सुरक्षित नहीं है। हम (विपक्षी दल) मिलकर देश के लोकतंत्र की रक्षा करेंगे। हम जीतेंगे तो देश जीतेगा, हमारी इंडिया जीतेगी और भाजपा हारेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार बीते 09 वर्षों में कुछ नहीं किया। आज देश की अर्थव्यवस्था संकट के दौर से गुजर रही है। देश का हर व्यक्ति मोदी सरकार से दुखी है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम सभी विपक्षी दल तानाशाही के खिलाफ एकत्र हुए हैं। हम अगली बैठक महाराष्ट्र में करेंगे।

हमारी एलाइंस का नाम इंडिया है

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आज की बैठक में बहुत से मुद्दों पर बात हुई है। राहुल ने कहा कि यह लड़ाई पक्ष-विपक्ष की नहीं है। ये लड़ाई देश की आवाज के लिए है, जिसे कुचला जा रहा है। हमारी एलाइंस का नाम इंडिया है। जो इंडिया के सामने खड़ा होगा उसकी हार तय होगी। हमारी अगली बैठक महाराष्ट्र में होगी। हम सभी दल मिलकर एक एक्शन प्लान तैयार करेंगे।

Related Stories

No stories found.