back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vikrant Massey ने Sara Ali Khan को कहा साॅरी, जानें माफी के पीछे का राज

विक्रांत मेसी ने सारा अली खान से माफी मांगते हुए वजह स्पष्ट की है। वहीं, सारा अली खान ने माफी वाली बात पर अपना जवाब दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| फिल्म निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी हुई फिल्म 12वी फेल हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई थी। जानकारी के मुताबिक विक्रांत मैसी ने सारा अली खान से माफी मांगी है। सारा अली खान को लेकर विक्रांत मैसी की ये धारणा रही, कि एक्ट्रेस अपने बालों और मेकअप पर काफी फोकस करती हैं। दोनों चित्रागंदा के साथ गैसलाइट में काम कर चुके हैं।

एक्टर ने किया खुलासा

विक्रांत ने खुलासा कर दिया है कि उनको सारा की क्षमता के बारे में पता चला। उन्होंने इंटरव्यू को लेकर खुलकर बात रखी है। उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस से माफी मांगी थी, जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। विक्रांत में वीडियो में कहा, “दुर्भाग्य से, हम सभी के पास कुछ गलत विचार और धारणाएं होती हैं और हमने इसके बारे में सुना होता है। नेपोटिज्म और विशेषाधिकार की समझ रहती है। खास कर पिछले दो या तीन सालों में ये वहीं पर मौजूद था।”

एक्टर ने कही खास बात

एक्टर ने बात करते हुए जानकारी दी, कि “हर तरफ बस इसको लेकर बातचीत होती थी और मैं भी इसका शिकार हो गया और आप जिस बात पर विश्वास करते हैं उसमें से बहुत कुछ आपके आस-पास के शोर और लोगों पर भी निर्भर करता है। मेरे अंदर के एक हिस्से को ऐसा महसूस होने लगा, आप जानते हैं, स्टार है, फेमस स्टार हैं। प्रायोरिटी शायद हेयर मेकअप है। मैंने इस बारे में उनको बताया और फिर मैंने माफी मांग लिया।”

विक्रांत ने मांगी माफी

’12वीं फेल’ एक्टर ने बात रखते हुए बताया कि एक एक्टर के तौर से वे किसको और क्या प्रायोरिटी मिलती है। मुझे लगता है कि मैं असल में प्रभावित हुआ और मैं अपने इस विचार के लिए उनसे माफी भी मांग रहा हूं।”

सारा अली खान ने दिया जवाब

इस पर सारा ने भी गजब रिएक्शन देते हुए कहा, कि “उन्हें विक्रांत का माफी मांगना याद ही नहीं है। लेकिन वे उनकी सोच के लिए दोष नहीं देती क्योंकि थोड़ा-बहुत मुझे भी इसकी आदत हुई। मैं समझती हूं कि मैं कहां से आई हूं, मैं कौन हूं। पूर्वकल्पित धारणाएं जुड़ी हैं और इससे मुझे कोई परेशानी नहीं है।”

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

पंकज त्रिपाठी से लेकर विक्रांत मैसी तक क्यों ब्रेक की ओर कर रहे हैं रूख, हुआ खुलासा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्मों में दिखने वाले एक्टर्स या कॉमेडियन अगर ब्रेक लेने लगे तब आपके मन में कई सारी बातें आ जाती...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...