back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म ‘Swatantra Veer Savarkar’ के लिए Randeep Hooda ने किया वजन कम, लुक ट्रांसफॉर्मेशन देख हो जाएंगे हैरान

रणदीप हुड्डा ने फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' के लिए काफी कड़ी मेहनत की है, जिसका अंदाजा आप एक्टर के लुक ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर लगा सकते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणदीप हुड्डा हर फिल्म में अपने किरदार और मेहनत से लोगों का दिल जीत लेते हैं। वह जल्द ही फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर‘ में नजर आने वाले हैं, जिसके लिए उन्होंने कई किलो वजन भी कम किया है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

रणदीप हुड्डा ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में रणदीप हुड्डा बेहद दुबले पतले दिख रहे हैं। उनका यह लुक ट्रांसफॉर्मेशन देखकर उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। इस तस्वीर के कैप्शन में एक्टर ने लिखा, ‘काला पानी।’ इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि काले पानी की वजह से सावरकर काफी पतले हो गए थे।

इस फिल्म में भी दिखा था लुक ट्रांसफॉर्मेशन

कुछ दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म 22 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। फिल्म में रणदीप हुड्डा का लुक देखकर हर कोई हैरान हो गया है। इस फिल्म के लिए रणदीप हुड्डा ने खूब मेहनत और पसीना बहाया है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि रणदीप ने अपना वजन कम किया हो क्योंकि 2016 में आई फिल्म ‘सरबजीत’ में भी एक्टर ने अपना लुक ट्रांसपोर्टेशन किया था और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।

वीडी सावरकर के पोते ने रणदीप हुड्डा की तारीफ की

विनायक दामोदर सावरकर के पोते, रंजीत सावरकर ने हाल ही में एएनआई से बात की। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने रणदीप की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, “रणदीप हुड्डा के साथ मेरी कई बार चर्चा हुई। उन्होंने यह फिल्म इतनी मेहनत से बनाई है कि उन्होंने 30 किलो वजन कम किया है।” उन्होंने आगे कहा, “फिल्म एक ऐसा मीडियम है, जिसके जरिए इतिहास को नई पीढ़ी की तरफ ले जाया जा सकता है। मुझे उम्मीद है कि उनके और दूसरे क्रांतिकारियों के बारे में और फिल्में बनेंगी।”

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵