नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म ‘रामायण’ (Ramayana)का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आएंगे उन्हें देखने के लिए फैंस की उत्सुकता काफी बड़ी हुई थी वहीं बीते दिन हनुमान जयंती में इसका टीजर भी रिलीज कर दिया गया जिसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) राम भगवान के किरदार में नजर आए उनका पहला लुक ने सबके दिलों को जीत लिया है। फन सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रहे हैं साथ ही कई बड़े सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।
फिल्म का टीजर
फिल्म के टीचर के बारे में बात करें तो टीचर की शुरुआत में राम भगवान का महल अयोध्या में दिखाया जाता है। इसके साथ ही वह अपने राज्य में रहते हैं उसके बाद उनका वनवास जाना भी थोड़ा सा दिखाया जाता है। जब वह वनवास में अपना समय बिता रहे हैं वह भी दिखाया गया है। इसके साथ कई छोटी-छोटी झलकियां दिखाई है जिसे देखने के बाद फ्रेंड्स फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हो गए हैं।
करण जौहर की प्रतिक्रिया
टीज़र के लॉन्च के बाद, करण जौहर ने अपनी Instagram Stories पर फ़िल्म और रणबीर कपूर की तारीफ़ की। उन्होंने लिखा, “अब और इंतज़ार नहीं कर सकता! रणबीर कपूर ने भगवान राम के किरदार को पूरी श्रद्धा के साथ निभाया है। टीज़र के अंत में, जब वह अपना नाम सुनकर मुड़े, तो वह पल बेहद खास था।”
सिद्धार्थ आनंद का रिएक्शन
सिद्धार्थ आनंद को टीज़र बहुत पसंद आया। फ़िल्म निर्माता सिद्धार्थ आनंद ने टीज़र देखने के बाद ट्वीट किया, “शानदार! रणबीर ने सचमुच भगवान राम के किरदार में जान डाल दी है। मैं इस दिवाली रामायण के साथ सबसे बड़ी स्क्रीन पर मनाने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूँ! नितेश सर, आपकी कला अद्भुत है।”
रिद्धिमा कपूर की सराहना
रणबीर कपूर की बहन, रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपने भाई के फ़िल्म के टीज़र का एक स्क्रीनशॉट साझा किया। उन्होंने लिखा, “रामायण। जय श्री राम।”
नीतू कपूर और आलिया ने टीज़र शेयर किया
रणबीर कपूर की माँ, नीतू कपूर, और पत्नी आलिया भट्ट ने भी टीज़र वीडियो साझा किया। नीतू ने अपनी पोस्ट में “रामा” लिखा और धनुष-बाण और प्रार्थना करते हुए इमोजी का उपयोग किया। कई मशहूर हस्तियों, जैसे ऋतिक रोशन ने भी आलिया की पोस्ट पर फ़िल्म की तारीफ़ की है।
फिल्म रिलीज डेट
आपको बता दें कि, यह फ़िल्म इस अक्टूबर में दिवाली पर रिलीज होने वाली है, जिसका फ़ैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। फ़िल्म में साई पल्लवी, फ़ैसल मलिक, सनी देओल, यश और रवि दुबे जैसे सितारे शामिल हैं।





