नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर कई जानकारी सामने आईं। जब से फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है फैंस बड़े ही बेसब्री से इस फिल्म के टीजर का इंतजार कर रहे हैं। अब आज हनुमान जयंती के ही दिन इस फिल्म से रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का राम लुक जारी हुआ है। इतना ही नहीं इस टीजर को आलिआ भट्ट (Alia Bhatt) ने भी शेयर किया है।
प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने दी थी जानकारी
फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम के जरिए एक लंबा पोस्ट शेयर करके राम नवमी की शुभकामनाएं देते हुए बताया की हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर 2 अप्रैल को रामायण का टीजर रिलीज किया जाएगा। उन्होंने लिखा, ”रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि हर भारतीय की भावना से जुड़ी हुई है। और अब टीजर जारी भी हो गया है।
कैसा है टीजर
टीजर में राम को सिर्फ एक नायक के रूप में नहीं, बल्कि कर्तव्य, करुणा और सच्चाई के प्रतीक के रूप में दिखाया गया है।फिल्म के इस टीजर में पहले सबके नाम आते हैं उसके बाद रणबीर कपूर राम भगवान के अवतार में नजर आ रहे हैं। एक समय वो अपने राज्य में हैं। वहीं दूसरे ही पल वो वनवास जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही कई और झलकियां भी सामने आ रही है।
आलिआ भट्ट सहित कई सेलेब्स ने भी शेयर किया टीजर
रणबीर कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस आलिआ भट्ट ने इस टीजर को शेयर किया और कैप्शन लिखा, रामा विश्व भर के सिनेमाघरों में। दिवाली 2026 और 2027।इसके साथ ही इस फिल्म में ही लक्ष्मण का किरदार निभा रहे एक्टर रवि दुबे ने भी टीजर शेयर किया।
वहीं, एक्टर विवेक ओबरॉय ने रामायण के राम की पहली झलक शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, कहते हैं कि समय हर चीज को मिटा देता है, लेकिन समय भी उनके आगे नतमस्तक हो जाता है। उन्होंने वनों में विचरण किया ताकि हम अपना मार्ग पा सकें। उन्होंने अंधकार से युद्ध किया ताकि हम प्रकाश में जी सकें। धनुष और रणभूमि से परे, एक ऐसे राजा का हृदय है, जिसने अपनी इच्छाओं से ऊपर अपने कर्तव्य को चुना। भगवान राम अब समय आ गया है कि हम अपनी सबसे बड़ी सच्चाई को दुनिया के सामने लाएं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
रामायण दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट 2026 दीवाली को रिलीज करने की तैयारी है। जबकि अगला पार्ट 2027 में आएगा।फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं, इसमें राम के किरदार में रणबीर कपूर, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे।





