नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की फिल्म ‘रामायण‘ (Ramayana) 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। हाल में इस फिल्म से रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के राम भगवान के लुक का टीजर भी रिलीज कर दिया गया जिसको देखकर हर किसी ने इस फिल्म को देखने के लिए अपनी उत्सुकता बढ़ा दी है। आपको बता दें कि इसे दो भागों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही कई और Mythological Movies रिलीज होने वाली है तो चलिए उनके बारे में बात करते हैं।
रामायण पार्ट-1
नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ को दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जिसका बजट 2000 करोड़ है। ये 2026 की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर राम भगवान का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे अब फैंस के लिए उन्हें गद्दार में देखना काफी बड़ी बात होगी हालांकि जब से इसका टीजर आया है फैंस बड़ी उत्सुकता से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसमें साई पल्लवी, यश और सनी देओल जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आने वाले हैं।
जय हनुमान
ऋषभ शेट्टी की मायथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म ‘जय हनुमान’ को 2027 में रिलीज किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो पहले इस फिल्म को सितंबर, 2026 में रिलीज की जाने की प्लानिंग थी। लेकिन शायद इसमें कुछ फेर बदल किया गया है। इस फिल्म से फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया जा चुका है। इसे तेलुगु और हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
हुनमान अंश
नीम करौली बाबा बनाई गई फिल्म का नाम ‘हनुमान अंश’ है। इसे लेकर बताया जा रहा है कि इसकी कहानी एक किताब पर आधारित है। इसे जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म हिंदी, ब्रज और बुंदेली भाषाओं में रिलीज की जाएगी।
वाल्मीकि रामायण
इस लिस्ट में फिल्म ‘वाल्मीकि रामायण’ भी शामिल है। इसका डायरेक्शन भावना तलवार कर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी रिलीज डेट 2 अक्टूबर, 2026 बताई जा रही है।इतना ही नहीं, फिल्म की कहानी को लेकर कहा जा रहा है कि ‘रामायण’ के मूल पाठ पर ज्यादा फोकस करेगी।
चिरंजीवी हनुमान
इस लिस्ट में फिल्म चिरंजीवी हनुमान भी शामिल है जिसे लेकर फैंस के मन में उत्सुकता काफी दिन से बनी हुई है हालांकि फिल्म का टीजर और फर्स्ट लुक काफी पहले ही रिलीज कर दिया गया है लेकिन अब तक इस फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म नहीं हो पाई। ये एक एआई जेनरेटेड फिल्म है। इसमें बजरंग बली की कहानी देखने को मिलने वाली है। इसे पहले हनुमान जयंती पर रिलीज होनी थी।अब इसकी आनुमानित रिलीज डेट सितंबर 2026 बताई जा रही है।





