back to top
28.1 C
New Delhi
Friday, May 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कंगना रनौत ने 2016 को किया याद, बोलीं- ‘बेहद मुश्किल दौर था, नरक बन गई थी जिंदगी…

सोशल मीडिया पर 2016 की यादों के ट्रेंड के बीच कंगना रनौत ने भी उस साल को याद किया। उन्‍होंने उसे अपने जीवन का सबसे कठिन दौर बताया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सोशल मीडिया पर इन दिनों साल 2016 को लेकर एक ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जिसमें लोग उस दौर की तस्वीरें और यादें साझा कर रहे हैं। इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए बीजेपी सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं, लेकिन उनके लिए 2016 की यादें खुशियों से नहीं जुड़ी रहीं।

कंगना ने उस साल को अपने जीवन का बेहद कठिन दौर बताया। उन्होंने इशारों में अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ हुए कानूनी विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय उनकी जिंदगी काफी परेशानियों से गुजर रही थी। कंगना के मुताबिक, वह दौर उनके लिए मानसिक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण था। इंस्टाग्राम पोस्ट में कंगना ने भगवान का शुक्रिया करते हुए लिखा कि उन्हें इस बात का सुकून है कि अब वह 2016 में नहीं, बल्कि 2026 में हैं। 

कंगना रनौत ने 2016 को बताया सबसे कठिन दौर

साल 2016 को याद करते हुए कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में खुलकर उस समय की परेशानियों का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि लोग अचानक उस साल को इतनी सकारात्मकता के साथ क्यों याद कर रहे हैं, क्योंकि उनके लिए वह दौर बेहद पीड़ादायक था।

कंगना ने लिखा- ‘क्वीन’ और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ की लगातार सफलता के बाद उनका करियर नई ऊंचाइयों पर था और वह सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हो गई थीं। लेकिन जनवरी 2016 में एक सह-कलाकार की ओर से भेजे गए विवादित लीगल नोटिस ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। इस विवाद ने फिल्म इंडस्ट्री को इनसाइडर्स और आउटसाइडर्स में बांट दिया। उन्होंने लिखा कि उस समय कामयाबी उनके लिए जहर जैसी हो गई थी और जिंदगी नरक बन गई थी। लोग अलग-अलग पक्षों में बंट गए और इसके बाद लगातार कानूनी लड़ाइयों का सिलसिला शुरू हो गया, जिसने उन्हें मानसिक रूप से बेहद प्रभावित किया।

2026 में होने पर जताया सुकून

साल 2016 को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कंगना रनौत ने आगे लिखा कि अगर उन्हें दस साल पहले यह अंदाजा होता कि 2026 में उनकी जिंदगी इतनी बदली हुई होगी, तो शायद वह उस दौर में खुद को इतना टूटता हुआ महसूस नहीं करतीं। उन्होंने कहा कि आज वह खुलकर हंसती हैं, अपनी डाइट को एंजॉय करती हैं और पुराने विवाद अब किसी के लिए मायने नहीं रखते। कंगना ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि उस समय जो ड्रामे जिंदगी का केंद्र लगते थे, वे वक्त के साथ फीके पड़ गए। उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि यह राहत की बात है कि अब वह 2016 में नहीं, बल्कि 2026 में हैं, जहां जिंदगी ज्यादा सुकूनभरी है।

क्या था 2016 का विवाद

कंगना रनौत ने अपने हालिया पोस्ट में जिस कानूनी विवाद का जिक्र किया है, उसकी जड़ें साल 2016 से जुड़ी हैं। उस समय फिल्म इंडस्ट्री में उस वक्त हलचल मच गई थी, जब कंगना ने कई इंटरव्यू में अभिनेता ऋतिक रोशन को अपना एक्‍स बताते हुए निजी रिश्तों को लेकर बयान दिए थे। ऋतिक रोशन ने कंगना के सभी दावों को खारिज करते हुए उन्हें कानूनी नोटिस भेजा था। नोटिस में उनसे सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की गई थी। हालांकि, कंगना ने माफी मांगने से इनकार कर दिया और कहा कि उन्हें चुप कराने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच आरोपों और जवाबों का सिलसिला शुरू हो गया, जो धीरे-धीरे एक लंबी कानूनी और मीडिया लड़ाई में बदल गया। यह विवाद लंबे समय तक सुर्खियों में रहा और उसी दौर को कंगना ने अपने जीवन का सबसे मुश्किल समय बताया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Box Office Collection: ‘भूत बंगला’ का जलवा कायम, ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की हालत खराब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर जहां एक तरफ अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं नई...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

बोल्ड अंदाज में Mrunal Thakur ने सोशल मीडिया का पारा किया हाई , वायरल हुई तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर Mrunal Thakur...

Instagram, WhatsApp और Facebook के लिए Meta ला सकता है नया Paid Subscription प्लान, मिलेंगे कई Premium फीचर्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Meta अपने लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स...

Hybrid Car Battery Life: नई Hybrid Car खरीदने जा रहे हैं? पहले जान लें बैटरी कितने KM तक देती है साथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और बेहतर...

वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड पर Chris Gayle का बड़ा रिएक्शन, बोले- ‘यह असली Carnage है’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा बल्लेबाज Vaibhav...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵