back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिंगर बी प्राक को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी, 10 करोड़ रुपये की मांग, कहा- “बात मानेगा तो ठीक नहीं तो…”

पंजाबी सिंगर बी प्राक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी धमकी मिली है, जिसमें उनसे 10 करोड़ रुपये की मांग की गई। साथ ही बात नहीं मानने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पंजाबी सिंगर बी प्राक से जुड़े एक गंभीर मामले की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, लॉरेंस गैंग ने सिंगर को 10 करोड़ रुपये की मांग करते हुए धमकी दी है। यह ऑडियो रिकॉर्डिंग सिंगर के करीबी साथी दिलनूर को 6 जनवरी की दोपहर भेजी गई। उससे पहले 5 जनवरी को दिलनूर को गैंग ने दो बार कॉल किया था, लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाई। 6 जनवरी को भी विदेशी नंबर से कॉल की गई। दिलनूर ने कॉल उठाया, लेकिन बात संदिग्ध होने पर कॉल काट दी। इसके बाद सिंगर बी प्राक को वॉयस मैसेज आया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद सिंगर ने मोहाली में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्‍या है पूरा मामला

पंजाबी सिंगर बी प्राक को मिली धमकी के मामले में नए तथ्य सामने आए हैं। धमकी देने वाले कॉलर ने अपना नाम आरजू बिश्नोई बताया है, जिसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया। जानकारी के मुताबिक यह व्यक्ति विदेश में बैठकर कॉल कर रहा था। कॉलर ने फोन पर कहा कि बी प्राक तक यह संदेश पहुंचा दिया जाए कि उसे 10 करोड़ रुपये चाहिए और इसके लिए एक हफ्ते का समय है। उसने यह भी कहा कि सिंगर कहीं भी चला जाए, लेकिन अगर आसपास कोई मिला तो उसे नुकसान पहुंचाया जाएगा। 

इसके अलावा यह भी कहा गया कि धमकी को गंभीरता से नहीं लिया गया तो अंजाम बुरा होगा। कॉलर ने कहा कि इसको फेक कॉल मत समझना, बात मानेगा तो ठीक नहीं तो उसको बोल मिट्टी में मिला देंगे। धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद दिलनूर ने 6 जनवरी को ही एसएसपी मोहाली को लिखित शिकायत सौंपी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कॉल व मैसेज से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

बी प्राक के गाने हुए हिट 

बॉलीवुड सिंगर बी प्राक, जिनका असली नाम प्रतीक बच्चन है, अपनी भावनात्मक और दिल छू लेने वाली आवाज के लिए जाने जाते हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री में उन्होंने शुरुआत संगीत निर्माता के रूप में की और बाद में गायक बने। उनके सबसे चर्चित गानों में मन भरया, केसरी, गुड न्यूज और शेरशाह जैसी फिल्मों के गाने शामिल हैं, जिन्होंने उन्हें लाखों दिलों तक पहुँचाया।

बी प्राक अपनी आवाज से महफिलों को सजाने वाले उन गायक के रूप में जाने जाते हैं जो हर गीत में भावनाओं को जीवंत कर देते हैं। पर्सनल लाइफ में बी प्राक हाल ही में पिता बने हैं। 1 दिसंबर 2025 को उनकी पत्नी मीरा ने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने द्विज बच्चन रखा। इसके अलावा, बी प्राक का आध्यात्मिक से भी गहरा जुड़ाव है और अक्सर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम में दिखाई देते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

अरिजीत सिंह ने क्‍यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? म्यूजिक प्रोड्यूसर ने बताया क्‍या है इसके पीछे वजह

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कोलकाता में अनुष्का शंकर के कॉन्सर्ट के दौरान अरिजीत सिंह ने फैंस के लिए एक खास सरप्राइज रखा।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...