back to top
28.1 C
New Delhi
Friday, May 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कृति सैनन हुईं भावुक: नुपुर की शादी के बाद सूना लगा घर, बोलीं-तुम्हारी हंसी के बिना सब अधूरा

बहन नुपुर सैनन की शादी के बाद कृति सैनन ने सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला पोस्ट साझा किया, स्टेबिन बेन का खुले दिल से परिवार में किया स्वागत।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अभिनेत्री कृति सैनन इन दिनों अपनी छोटी बहन नुपुर सैनन की शादी के बाद भावनाओं से भरे दौर से गुजर रही हैं। नुपुर ने सिंगर स्टेबिन बेन के साथ हाल ही में शादी रचाई और शादी की रौनक खत्म होते ही कृति को घर की खामोशी खलने लगी। कृति ने इंस्टाग्राम पर शादी की झलकियां साझा करते हुए एक लंबा और भावुक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने माना कि नुपुर के बिना अब घर खाली-खाली सा लग रहा है।

‘मेरी छोटी बहन अब शादीशुदा है’

कृति ने अपने नोट की शुरुआत बेहद भावनात्मक अंदाज में की। उन्होंने लिखा, “शब्द कभी भी यह बयान नहीं कर सकते कि मैं क्या महसूस कर रही हूं… अभी तक यकीन नहीं हो रहा… मेरी छोटी सी अब शादीशुदा है।” कृति ने नुपुर के बचपन से लेकर दुल्हन बनने तक के सफर को याद करते हुए लिखा कि पांच साल की उम्र में पहली बार उसे गोद में उठाने से लेकर उसकी शादी में चादर थामने तक का पल उनके लिए बेहद खास और भावुक रहा।

स्टेबिन बेन का परिवार में स्वागत

कृति ने अपने जीजा स्टेबिन बेन के लिए भी दिल खोलकर प्यार जताया। उन्होंने लिखा कि स्टेबिन पिछले पांच सालों से सैनन परिवार का हिस्सा हैं और वक्त के साथ उनका रिश्ता और मजबूत हुआ है। कृति ने कहा कि उन्हें स्टेबिन के रूप में सिर्फ एक जीजा ही नहीं, बल्कि एक भाई और आजीवन दोस्त मिला है। दोनों को सात फेरे लेते और एक-दूसरे से वादे करते देखना उनकी जिंदगी के सबसे खूबसूरत और भावुक पलों में से एक रहा।

‘घर तुम्हारी हंसी के बिना सूना है’

पोस्ट के अंत में कृति ने नुपुर के लिए लिखा, “भले ही तुम सिर्फ 20 मिनट की दूरी पर रहोगी और बार-बार घर आती रहोगी, लेकिन तुम्हारी हंसी के बिना घर सच में खाली लग रहा है। अच्छा लग रहा है कि अब तुम दो घरों में खुशियां बांटोगी।” उन्होंने दोनों को जीवनभर प्यार और खुशियों की शुभकामनाएं दीं।

नुपुर का भावुक जवाब

कृति के इस पोस्ट पर नुपुर ने भी बेहद इमोशनल कमेंट किया। उन्होंने कृति को अपना सबकुछ बताते हुए लिखा कि फूलों की चादर भारी होने के बावजूद उन्हें पता था कि वह पल कृति के लिए ही है। नुपुर ने कृति को अपनी बहन, भाई, मां और सबसे बड़ा सहारा बताया।

उदयपुर में हुई डेस्टिनेशन वेडिंग

नुपुर सैनन और स्टेबिन बेन ने उदयपुर में दो रीति-रिवाजों से शादी की- पहले पारंपरिक हिंदू विवाह और फिर ईसाई शादी। दोनों ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “मैंने किया। मैं करता हूं। मैं करूंगा। हमेशा और हमेशा के लिए।” शादी के बाद मुंबई में आयोजित रिसेप्शन में सलमान खान, रकुल प्रीत सिंह, हिना खान, मौनी रॉय और दिशा पटानी सहित कई सितारे शामिल हुए। साल 2023 से दोनों के रिश्तों को लेकर चर्चाएं थीं, जो अब शादी के साथ खूबसूरत मुकाम तक पहुंच गई हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Box Office Collection: ‘भूत बंगला’ का जलवा कायम, ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की हालत खराब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर जहां एक तरफ अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं नई...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

बोल्ड अंदाज में Mrunal Thakur ने सोशल मीडिया का पारा किया हाई , वायरल हुई तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर Mrunal Thakur...

Instagram, WhatsApp और Facebook के लिए Meta ला सकता है नया Paid Subscription प्लान, मिलेंगे कई Premium फीचर्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Meta अपने लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स...

Hybrid Car Battery Life: नई Hybrid Car खरीदने जा रहे हैं? पहले जान लें बैटरी कितने KM तक देती है साथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और बेहतर...

वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड पर Chris Gayle का बड़ा रिएक्शन, बोले- ‘यह असली Carnage है’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा बल्लेबाज Vaibhav...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵