back to top
28.1 C
New Delhi
Friday, May 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सितारों की महफिल सजी: ‘राहु-केतु’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में कृति सेनन समेत कई सेलेब्स शामिल

पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की कॉमेडी फिल्म ‘राहु-केतु’ की मुंबई में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग में कृति सेनन, कीर्ति खरबंदा और नूपुर सेनन–स्टेबिन बेन समेत कई सितारे शामिल हुए।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राहु-केतु’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को मुंबई में इसकी एक भव्य स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जहां बॉलीवुड का ग्लैमर देखते ही बना। इस खास मौके पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट के साथ-साथ कई नामी फिल्मी हस्तियों ने शिरकत कर इवेंट को यादगार बना दिया।

मुंबई में आयोजित इस स्पेशल स्क्रीनिंग में रेड कार्पेट पर सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा ने मीडिया के सामने जमकर पोज दिए और फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की। दोनों कलाकारों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर पहले से ही दर्शकों में उत्सुकता है, और स्क्रीनिंग के दौरान भी फैंस के बीच फिल्म को लेकर चर्चा का माहौल बना रहा।

‘फुकरे’ की जोड़ी फिर साथ

‘फुकरे’ सीरीज में अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाने वाली पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जोड़ी एक बार फिर ‘राहु-केतु’ में साथ नजर आ रही है। स्क्रीनिंग के दौरान दोनों एक्टर्स ने साथ एंट्री ली और पैपराजी के सामने हंसी-मजाक करते हुए जमकर पोज दिए।

कृति सेनन की शानदार मौजूदगी

वरुण शर्मा की करीबी दोस्त कृति सेनन भी फिल्म को सपोर्ट करने स्क्रीनिंग पर पहुंचीं। सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक में नजर आईं कृति ने इवेंट में चार चांद लगा दिए। उनकी एंट्री के बाद पैपराजी का फोकस उन्हीं पर टिक गया।

कीर्ति खरबंदा ने थामा पुलकित का हाथ

फिल्म के लीड एक्टर पुलकित सम्राट की पत्नी और अभिनेत्री कीर्ति खरबंदा भी स्क्रीनिंग में नजर आईं। वह पुलकित का हाथ थामे रेड कार्पेट पर पहुंचीं और दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया।

न्यूली वेड कपल नूपुर सेनन–स्टेबिन बेन भी दिखे

हाल ही में उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन भी ‘राहु-केतु’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे। न्यूली वेड कपल की मौजूदगी ने इवेंट को और खास बना दिया।

कॉमेडी का डोज देने को तैयार ‘राहु-केतु’

कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘राहु-केतु’ में पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। स्क्रीनिंग में मिली पॉजिटिव प्रतिक्रिया के बाद फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Box Office Collection: ‘भूत बंगला’ का जलवा कायम, ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की हालत खराब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर जहां एक तरफ अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं नई...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

बोल्ड अंदाज में Mrunal Thakur ने सोशल मीडिया का पारा किया हाई , वायरल हुई तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर Mrunal Thakur...

Instagram, WhatsApp और Facebook के लिए Meta ला सकता है नया Paid Subscription प्लान, मिलेंगे कई Premium फीचर्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Meta अपने लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स...

Hybrid Car Battery Life: नई Hybrid Car खरीदने जा रहे हैं? पहले जान लें बैटरी कितने KM तक देती है साथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और बेहतर...

वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड पर Chris Gayle का बड़ा रिएक्शन, बोले- ‘यह असली Carnage है’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा बल्लेबाज Vaibhav...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵